CM हेल्पलाइन, कोर्ट केस, पेंशन के 4 हजार आवेदन पेंडिंग:भोपाल में अब ऑफिसों में बैठेंगे अफसर

Updated on 15-05-2024 12:32 PM

लोकसभा चुनाव की वजह से भोपाल में 2 महीने के अंदर 4 हजार से ज्यादा आवेदन पेंडिंग हो गए। ये आवेदन CM हेल्पलाइन, कोर्ट केस, पेंशन, पानी, राशन कार्ड समेत आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के हैं। वोटिंग से फुर्सत पाते ही अब इन आवेदनों को निपटाने पर जोर है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया, SDM, तहसीलदार समेत अन्य अफसर ऑफिसों में बैठेंगे और समस्याओं को दूर करेंगे।

16 मार्च से लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई थी। 7 मई को वोटिंग हुई। चुनाव में बड़े नेताओं के रोड शो, सभाएं और दौरे, नॉमिनेशन प्रोसेस, वोटिंग के लिए ट्रेनिंग समेत अन्य कार्यों की वजह से अफसर व्यस्त रहे। यही कारण है कि पेंडिंग केस बढ़ते गए। इधर, कलेक्टोरेट में जनसुनवाई भी बंद हो गई। इस कारण भी लोग अपनी समस्याएं अफसरों को नहीं बता पाए। हालांकि, अभी आचार संहिता खत्म नहीं हुई है, लेकिन कलेक्टर सिंह ने सभी अफसरों को आचार संहिता के दायरे में रहकर पेंडिंग केस और समस्याओं को दूर करने को कहा है। इसके लिए अफसरों की मीटिंग भी हो चुकी है।

आखिरी 6 दिन गेहूं खरीदी पर जोर
भोपाल में 20 मई तक गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी हो सकेगी। 14 मई तक 21 हजार 631 किसानों से 20 लाख 2569 क्विंटल टन गेहूं खरीदा जा चुका है। मंगलवार को 1512.80 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। आखिरी 6 दिन में गेहूं खरीदी पर जोर है।

इन कामों को निपटाने पर जोर

सीएम हेल्पलाइन के तहत भोपाल में डेढ़ हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित है। इनमें लेवल-1 पर ही 1 हजार शिकायतें हैं।

महापौर हेल्पलाइन में मेयर सुनवाई तो नहीं कर सकती, लेकिन दर्ज शिकायतों का निराकरण अमला जरूर कर सकता है। अभी महापौर हेल्पलाइन में 1500 शिकायतें पेंडिंग हैं। चुनाव की आचार संहिता के चलते अभी इसका नाम निगम कॉल सेंटर है।

जिले में 222 ग्राम पंचायतें हैं। कई गांव ऐसे हैं, जहां पानी की समस्या है। जिन गांवों में ज्यादा समस्या है, वहां पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। इसके लिए पीएचई को काम करने को कहा गया है। बंद पड़े ट्यूबवेल भी सुधारे जाएंगे।

समग्र आईडी, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पात्रता पर्ची, उज्जवला योजना, जनधन खाता जैसे कई कामों को लेकर भी लोग भटक रहे हैं। इन्हें भी निपटाया जाएगा।

पेंशन प्रकरणों में भुगतान की स्थिति, राजस्व वसूली, गेहूं खरीदी, खाद-बीज के अग्रिम भंडारण पर भी अफसर फोकस रखेंगे।

कोर्ट केस में भी एक्टिव होंगे अफसर
एसडीएम-तहसील कोर्ट में भी कई केस पेंडिंग हैं। ये नामांकन, सीमांकन, बंटाकन आदि से जुड़े हैं। अफसरों के चुनाव में व्यस्त होने से वे सुनवाई नहीं कर सके। इन केस को निपटाने के लिए अफसर निर्धारित समय पर अपनी कोर्ट में बैठेंगे। ताकि, उनका निपटारा किया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.