जीतू पटवारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस:बोले- 29 पार का नारा गायब, 375 की हवा निकली

Updated on 15-05-2024 12:35 PM

मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पटवारी ने कहा- प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव आते-आते भाजपा का 29 पार का नारा गायब हो गया। इसी तरह भाजपा ने हर पोलिंग पर 375 मत बढ़ाने की जो बात की थी। मतदान के पहले चरण में ही 35 फीसदी बूथों पर इसकी हवा निकल गई।

जीतू पटवारी ने कहा कि झूठ और मोदी जी एक दूसरे के पर्याय हैं। प्रधानमंत्री हमारे भी पीएम हैं मोदी जी ने कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी पर कहा था कि कांग्रेस आपका मंगलसूत्र छीन लेगी, इसकी दुनिया मे आलोचना हुई। फिर उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। देश के प्रधानमंत्री ने इतना बड़ा झूठ बोला।

प्रधानमंत्री सिर्फ नफरत और घृणा पर चुनाव चाहते हैं। उन्होंने 10 साल के कामों के बजाय कांग्रेस के न्याय पत्र पर चुनाव में चर्चा की। बीजेपी के घोषणापत्र को जारी करने के बाद उस पर किसी बीजेपी नेता ने चर्चा तक नहीम की।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी ने कल बंगाल में कहा कि हम बहनो को 3 हजार देंगे। ये बात मध्यप्रदेश में और विदिशा में उन्होंने किसी सभा मे क्यों नहीं की।

3 महीने पहले विधानसभा मे बड़ी हार के बाद पूरी कांग्रेस ने एकजुटता से चुनाव लड़ा। नतीजे डबल डिजिट में सीटें आ जाएं तो आश्चर्य मत करना। अब हमारा काम संगठन को मजबूत करना है। हमारी क्या कमियां हैं उनमें सुधार करेंगे।

जीतू पटवारी ने कहा- मोहन यादव को 5 महीने में 5 पत्र लिखे। उनसे पूछा कि आपके पास क्या क्राइम रोकने की कोई योजना है। आप गृहमंत्री का पद छोड़ दो, आपसे जिम्मेदारी नहीं संभल रही। जहां से मुख्यमंत्री आते हैं वहां छोटी-बड़ी 13 घटनाएं हो चुकी हैं।

भोपाल के स्कूल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। उसका संचालक बीजेपी से जुड़ा है। इसलिए बुलडोजर की बात नहीं की जा रही। शहडोल में माफिया लगातार हमारे जांबाज अधिकारी कर्मचारियों की हत्या कर रहे है । लेकिन, मोहन सरकार चुप है, गृहमंत्री चुनाव लड़ने में व्यस्त हैं। मोहन यादव मोदी जी को बजरंग बली का रूप बताते हैं। व्योहारी में वन विभाग की टीम पर पेट्रोल बम फेंक दिया गया। अभी मैं और विक्रांत भूरिया एक रेप पीड़ित बच्ची के घर गए थे। हम न बच्ची से मिले न माँ से मिले फिर भी मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया।

एक विशेष वर्ग पूरे मध्यप्रदेश में सक्रिय हो गया है जो कहता है कि मोहन यादव हमारे परिवार के हैं, हमारे रिश्तेदार हैं। हम ट्रांसफर करा देंगे। आपका टेंडर करवा देंगे। आपने दलाल हर विभाग में भेज दिए हैं। बहुत जल्दी एक लिस्ट जारी करेंगे कि किस विभाग में और मुख्यमंत्री के कार्यालय में कौन-कौन से दलाल सक्रिय हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.