मध्य प्रदेश में एससी-एसटी के लिए आरक्षित सीटों पर 4.1 प्रतिशत घटा मतदान

Updated on 15-05-2024 12:42 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रदेश की अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित शहडोल, मंडला, रतलाम, धार, खरगोन, बैतूल और अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित भिंड, टीकमगढ़, देवास और उज्जैन लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत कम रहा है।

इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित चुनाव आयोग ने जमकर प्रचार-प्रसार किया था और सभी को उम्मीद थी इन सीटों पर बंपर वोटिंग होगी, लेकिन चारों चरणों का मतदान प्रतिशत चौकाने वाला रहा है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 4.1 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

2019 के लोकसभा चुनाव में 73.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान 69.4 प्रतिशत पर ही सिमट कर रह गया है। चौथे चरण की संसदीय सीट रतलाम में मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान, कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के विरूद्ध चुनावी मैदान में है।

यहां अपनी पत्नी को जिताने के लिए मंत्री चौहान सहित दो अन्य मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप और निर्मला भूरिया ने भी चुनाव प्रचार किया। बावजूद इसके मतदान बढ़ाने में इसकी मेहनत रंग नहीं लाई।

दो केंद्रीय मंत्री और छह सांसद भी अपने क्षेत्र में नहीं बढ़ा सके मतदान

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित 10 लोकसभा सीटों में से दो पर केंद्रीय मंत्री और छह सांसद भी चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन वे अपने क्षेत्र में मतदान बढ़ाने में सफल नहीं हो सकें। शहडोल में सांसद व भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्कों आमने - सामने हैं।

मंडला में केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस से ओमकार सिंह मरकाम, रतलाम में भाजपा से अनिता नागर सिंह चौहान और कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, धार में सांसद व भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर और कांग्रेस से राधेश्याम मुवेल, खरगोन में सांसद व भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र पटेल और कांग्रेस से पोरलाल खरते, बैतूल में सांसद व भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके और कांग्रेस से रामू टेकाम, टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक और कांग्रेस से पंकज अहिरवार, देवास में सांसद व भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी और कांग्रेस से राजेंद्र मालवीय, उज्जैन में सांसद व भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया और कांग्रेस से राजेंद्र मालवीय चुनावी मैदान में है।

हालांकि अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित लोकसभा सीट भिंड में 0.51 प्रतिशत मतदान बढ़ा है। यहां से सांसद व भाजपा प्रत्याशी संध्या राय और कांग्रेस से फूल सिंह बरैया चुनाव लड़ रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.