कोल इंडिया ने राष्ट्रीय खेल विकास कोष में दिये 75 करोड़ रुपये

Updated on 08-09-2021 09:09 PM
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने खेल मंत्रालय के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के साथ ही सरकार के राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) में कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 75 करोड़ रुपये दिये हैं। एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और खेल सचिव रवि मित्तल भी उपस्थित थे। इस दौरान खेल मंत्री ठाकुर ने कहा कि एनएसडीएफ में कोल इंडिया का योगदान सही समय पर आया है जब देश के खिलाड़ियों ने हाल में तोक्यो में संपन्न ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है।
खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 पदक जीते हैं। ठाकुर ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के लिए तीन छात्रावास के निर्माण के लिए कोल इंडिया लिमिटेड के 75 करोड़ रुपये के कोष के योगदान से ट्रेनिंग और अन्य सुविधाओं में आसानी होगी।’’ ये छात्रावास बेंगलुरू, भोपाल और एलएनआईपीई ग्वालियर में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की अकादमियों में बनाए जाएंगे। इस दौरान ठाकुर ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, कारपोरेट और व्यक्तियों से अपील की कि वे आगे आएं और खेल विकास कोष में दान दें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
 08 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के बीच मचे घमासान ने आईपीएल 2026 के फाइनल का वेन्यू ही बदल दिया। वेन्यू को चिन्नास्वामी स्टेडियम से नरेंद्र…
 07 May 2026
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में रनों की ऐसी बारिश हुई कि पंजाब के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस मैच में पंजाब किंग्स को खराब फील्डिंग ले डूबी। युजवेंद्र चहल ने अपनी…
 07 May 2026
हैदराबाद: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल का यह मुकाबला ऐतिहासिक बन गया जहां युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने जो किया, उसने दिग्गज रिकी पोंटिंग को शर्मसार कर दिया। मैच के 10वें ओवर के आसपास जब पोंटिंग लाइव…
Advt.