रोहित शर्मा के नाम वनडे में ऐसा धांसू रिकॉर्ड, इस मामले में तेंदुलकर समेत तमाम सूरमाओं से आगे

Updated on 12-03-2025 03:43 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम वनडे में सबसे ज्यादा 3 दोहरे शतक और सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर (264 रन) बनाने का रिकॉर्ड है। वहीं रोहित के नाम वनडे में एक खास रिकॉर्ड भी है। दरअसल, वनडे में कम से कम 5000 रन बनाने वाले ओपनर्स के बीच उनका सबसे ज्यादा औसत है। आइये, आपको बताते हैं उन 5 ओपनर्स के बारे में जिनका औसत 5000 वनडे रन बनाने में सबसे ज्यादा रहा है

रोहित शर्मा

भारत के रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर 184 वनडे पारियों में 9138 रन बनाए हैं। उनका औसत इस दौरान 54.72 का रहा है। वह इस लिस्ट में एकलौते ऐसे ओपनर हैं जिनका औसत 50 (कम से कम 5000 रन) से ऊपर है। बतौर ओपनर हिटमैन 45 अर्धशतक और 30 शतक भी लगा चुके हैं।

हाशिम अमला

साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने बतौर ओपनर 175 वनडे पारियों में 8083 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 39 फिफ्टी और 27 सेंचुरी देखने को मिली है। अमला का औसत 49.89 का रहा है।

सचिन तेंदुलकर

भारत के सचिन तेंदुलकर ने बतौर ओपनर एकदिवसीय फॉर्मेट में 340 इनिंग्स में 48.29 की एवरेज के साथ 15310 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 75 अर्धशतक और 45 शतक भी ठोके हैं।

क्विंटन डि कॉक

साउथ अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक ने बतौर ओपनर 151 पारियों में 46.30 की औसत से 6667 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 46.30 का रहा है। उन्होंने 30 फिफ्टी और 21 शतक ठोके हैं।

तिलकरत्ने दिलशान

श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने बतौर ओपनर 176 इनिंग्स में वनडे में 46.04 की एवरेज से 7367 रन बनाए हैं। दिलशान ने बतौर ओपनर 21 शतक और 34 अर्धशतक भी लगाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.