कलेक्टर ने ली बैठक:शहर का ट्रैफिक सुधारने के लिए 7 दिन में 6 टीमें सर्वे करेंगी, 1 महीने में बाधाएं दूर करने का टारगेट

Updated on 19-11-2024 12:06 PM

शहर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए शहर में 6 टीमें अगले 7 दिन में सर्वे करेंगी। इसमें एसडीएम के अलावा नगर निगम, स्मार्ट सिटी, आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी होंगे। एक सप्ताह में सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के बाद एक महीने में शहर के सभी ट्रैफिक जाम के प्वॉइंट को ठीक करना होगा। इसमें अतिक्रमण हटाने से लेकर रोड इंजीनियरिंग की खामियों को भी ठीक किया जाएगा।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दो दिन पहले ‘7 दिन में शहर-फुटपाथ पर अतिक्रमण चिह्नित होने थे, 2 महीने बाद भी मैप तैयार नहीं, अब 7 दिन का वक्त’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त दल बनाकर ट्रैफिक समस्या के कारणों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसी आधार पर ट्रैफिक को सुधार के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी।

दो महीने पहले कलेक्टर ने दिए थे निर्देश...

करीब दो महीने पहले 9 सितंबर को कलेक्टर ने शहर के सभी एसडीएम को 7 दिन के अंदर शहर का सर्वे करने के निर्देश दिए थे। उन्हें इलाकों के साथ अतिक्रमण चिह्नित कर रूट मैप बनाने को कहा था। योजना के तहत सड़क किनारों से लेकर चौराहा, तिराहा, फुटपाथ और सरकारी जमीन पर कब्जा कर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होने वाले अतिक्रमणों की लिस्ट बनाना था। शहर के सेंट्रल वर्ज से लेकर रोड साइड ग्रीन बेल्ट में ही अकेले 700 से ज्यादा अतिक्रमण प्रशासन द्वारा पहले ही चिह्नित किए गए थे।

यहां सबसे ज्यादा अतिक्रमण

टीटी नगर, दस नंबर मार्केट, 12 नंबर रोड, 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर के सामने, कोलार रोड, एमपी नगर जोन-1 और 2, रेत घाट, पीर गेट, कर्फ्यू वाली माता मंदिर रोड, इतवारा, बुधवारा, छावनी रोड, हमीदिया रोड, बैरसिया रोड, छोला रोड, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, बैरागढ़, आनंद नगर, अशोका गार्डन 80 फीट रोड, जहांगीराबाद, लिंक रोड नंबर-1, जेके रोड, अयोध्या बायपास, होशंगाबाद रोड, करोंद और वल्लभ भवन से लेकर पुरानी जेल।

पहले 16 स्थान चिह्नित थे करीब दो साल पहले राजधानी में 16 स्थानों और रोड को ​चिह्नित किया था। नए शहर में न्यू मार्केट से लेकर दस नंबर, बागसेवनिया, और पुराने भोपाल में चौकी बाजार से लेकर हमीदिया रोड और करोंद चौराहा तक अतिक्रमण मिला था। कुछ कार्रवाई हुई, पर फिर स्थिति वैसी ही हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.