बैरसिया मंडी पहुंचे कलेक्टर, कतार में लगे किसानों से की चर्चा, जानी खाद वितरण की हकीकत

Updated on 20-11-2024 01:31 PM

भोपाल : जिले में निजी कारोबारियों द्वारा खाद का भंडारण कर कालाबाजारी की जा रही है। पिछले दिनों बैरसिया क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी मिलने पर गौर कृषि सेवा केंद्र को सील कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह खुद मैदान में उताए आए। वह बैरसिया मंडी पहुंचे और खाद उपलब्धता की जानकारी ली।

यहां खाद खरीदने के लिए लाइन में लगे किसानों से चर्चा की और उन्हें आश्वासन दिया कि वितरण में कोई धांधली नहीं होगी। उन्होंने किसानों को कुर्सियां उपलब्ध कराई और उनको चाय भी पिलवाई। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

टोकन व्यवस्था के तहत दिलवाया खाद

कलेक्टर ने मंडी पहुंचकर खाद की वास्तविक स्थिति को जाना। यहां करीब 115 किसानों को टोकन देकर यूरिया खाद उपलब्ध कराई। उन्होंने मंडी में किसानों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और समस्याओं को जाना। किसानों ने खाद की मांग और वितरण प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खाद बिक्री में अनियमितता न हो और किसानों को समय उपलब्ध कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसान बिना किसी असुविधा के खाद प्राप्त कर सकें।

दो दिन में 90 शिकायतों का किया समाधान

बैरसिया तहसील में लंबित राजस्व प्रकरण और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर सोमवार को कलेक्टर ने असंतोष जताया था। इससे एसडीएम द्वारा अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर दो दिन में ही सामान्य प्रशासन और राजस्व विभाग की कुल 90 शिकायतों का निराकरण किया है।
उन्होंने राजस्व महाभियान 3.0 की समीक्षा करते हुए तहसीलदार, आरआई, पटवारियों को निर्देश दिए कि लंबित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन, परंपरागत रास्तों का चिह्नांकन, नक्शे में बटांकन, आधार से खसरे की लिंकिंग, पीएम किसान योजना का सेचुरेशन और स्वामित्व योजना के तहत चल रहे प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.