मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई जारी

Updated on 24-10-2021 06:18 PM

गुना कलेक्टर फ्रेंक नोबल . के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही की जा रही है l रात्रिकालीन बसों में त्यौहार के समय मिलावटी मावा के परिवहन सम्भावना को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा बसों को चेक किया जा रहा है l उक्त कार्यवाही दौरान रात्रि में बस स्टैंड पर बसों की जाँच दौरान धर्मेन्द्र ट्रेवल्स की बस क्र. MP 41 P1004 जो ग्वालियर से इंदौर जा रही थी में 100 किलोग्राम लगभग मावा रखा हुआ था, जो प्रथम दृष्टया मिलावटी प्रतीत हो रहा था l

उक्त मावे की जानकारी निकालने पर बस ड्राइवर द्वारा बताया गया की उक्त मावा ग्वालियर से अवदेश शिवहरे द्वारा रखा गया l ड्राइवर द्वारा उक्त व्यक्ति से टेलीफोन से बात करवाई गयी तो उक्त व्यक्ति द्वारा स्वीकार किया की मावा उसके द्वारा बस में रखा गया है जिसे गंजबसोदा भेजा जा रहा था l उक्त मावा संदिग्ध लगने उक्त व्यक्ति को बुलवाया गया l उक्त मावे को आगामी कार्यवाही तक के लिए कोतवाली गुना में रखवाया गया l सुबह 12 बजे अवधेश शिवहरे निवासी ग्वालियर उपस्थित हुआ एवं उक्त मावे को अपना बताया गया l अवधेश शिवहरे से उक्त संदिग्ध मावे का नमूना जाँच हेतु लिया गया एवं शेष मावा 99 किलोग्राम विधिवत जप्त किया गया जिसकी कीमत 25000.00 रुपए है l प्रकरण में नमूने जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे है l


खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षक श्री शोभित कुमार तिवारी द्वारा मकसूदनगढ़ क्षेत्र में मेसर्स यादव मेडिकल स्टोर, शारदा मेडिकल स्टोर, माँ गायत्री मेडिकल स्टोर, उकावद में श्री राम मेडिकल स्टोर, श्याम मेडिकल स्टोर एवं जामनेर में मानसी मेडिकल स्टोर के औचक निरीक्षण किये गए तथा मौके पर रिपोर्ट तैयार की गई है | इस माह में जिले में स्थित विभिन्न औषधि विक्रय संस्थानों से अभी तक 10 औषधियों के नमूने जाँच/विश्लेषण हेतु लिए जाकर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गये है, जहाँ से जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की |

भ्रमण के दौरान औषधि निरीक्षक द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों को हिदायत दी गई की औषधि का विक्रय औषधि एवं प्रशाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों के अनुसार ही करें | कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा औषधि विक्रय संस्थानों पर निरंतर निरीक्षण कार्यवाही जारी है |

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.