UK में बोले CM मोहन यादव, 'भारत-ब्रिटेन साझेदारी अब लिविंग-ब्रिज, दुनिया में अनेक सेक्टर में निवेशक, उन्हें आमंत्रित करना जरूरी'

Updated on 26-11-2024 02:12 PM
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। सोमवार को इंग्लैंड में अपने विदेश दौरे के पहले दिन उन्होंने ब्रिटिश सांसदों के साथ दोपहर भोज किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘ब्रिटिश संसद में आज मेरी यात्रा ने एक बार फिर याद दिलाया कि हमारी लोकतांत्रिक परंपरा कितनी समृद्ध है। जैसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं, यह साझेदारी इतिहास से भी जुड़ी है और भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।’

आपसी संबंधों की मजबूती पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत-ब्रिटेन के संबंध अब लिविंग-ब्रिज हैं। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन में भारत-ब्रिटेन की साझेदारी टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और नॉलेज-पार्टनरशिप पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश सांसदों को बताया कि मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था दोहरे अंक में बढ़ रही है।

विदेशी निवेश आकर्षित करने की कोशिश

इससे पहले सीएम ने भारतीय उच्चायोग, लंदन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि हमने औद्योगिकीकरण ही नहीं, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य सेक्टर में बड़े पैमाने पर संभावनाओं का अध्ययन किया है। देश और दुनिया में अनेक सेक्टर के निवेशक हैं, उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करना आवश्यक है।
कई देशों के निवेशक प्रदेश में निवेश करने को तैयार हैं। ऐसा प्रयास किया जाएगा कि नई टेक्नोलाजी और विभिन्न प्रकार के अलग-अलग सेक्टर में इसका लाभ किस तरह मिल सकता है। ऐसे में सभी निवेशकों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने के लिए भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कर रहे हैं।
सीएम ने मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान औद्योगिक विकास, तकनीकी सहयोग और वैश्विक निवेश को लेकर प्रदेश की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा ब्रिटेन से शुरू करने पर खुशी जताते हुए भारतीय उच्चायोग के सहयोग की सराहना की।

तमाम सेक्टर्स में गिनाई संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कृषि, ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, फार्मास्युटिकल्स और आईटी जैसे क्षेत्रों में मध्य प्रदेश की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने ब्रिटेन के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, कौशल विकास और अनुसंधान के क्षेत्र में साझेदारी की बात कही। बैठक में भारतीय उच्चायुक्त दोराईस्वामी, उप उच्चायुक्त सुजीत घोष, मंत्री (आर्थिक) निधि मणि त्रिपाठी और प्रथम सचिव (व्यापार) जसप्रीत सिंह सुक्खीजा उपस्थित रहे।

इंग्लैंड से शुरुआत गौरव का क्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव का क्षण है कि इस महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत इंग्लैंड से कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने फरवरी 2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भारतीय उच्चायोग से विशेष सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, हम अब राष्ट्रीय स्तर से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों को प्रदेश के विकास से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत लंदन से हो रही है।

राष्ट्रपिता को अर्पित की पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश संसद परिसर का भ्रमण कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री की पत्नी सीमा यादव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डा. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि आज ब्रिटेन में आए हैं। यहां से जर्मनी जाएंगे। समय मिला तो अन्य देशों में भी जाएंगे। मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री का ब्रिटिश संसद में स्वागत

ब्रिटेन यात्रा के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ब्रिटिश संसद में आमंत्रित किया गया। वहां ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप ऑन इंडिया (ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट) की अध्यक्ष बैरोनेस वर्मा ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बैरोनेस वर्मा के साथ वेस्टमिंस्टर के ऐतिहासिक भवन ब्रिटिश संसद के हाउस आफ लॉर्ड्स और हाउस आफ कॉमंस का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश सांसदों से मुलाकात की। इसमें प्रदेश में व्यापार और निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.