युवतियों से छेड़छाड़ करने वाला साइको युवक गिरफ्तार, कॉलोनी में चक्कर लगाकर चुराता था महिलाओं के अंतर्वस्त्र

Updated on 26-11-2024 02:13 PM
भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी इलाके में पुलिस ने युवतियों को छेड़ने वाले एक साइको युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक इलाके की यशोदा विहार कॉलोनी में पिछले करीब एक महीने से घूम रहा था और युवतियों से छेड़छाड़ करता था। इतना ही नहीं, साथ ही मौका पाकर अंतर्वस्त्र भी चुराता था। पहचान छुपाने के लिए वह कैप पहनने के साथ-साथ चेहरे पर मास्क और चश्मा लगाकर घूमता था। उसने अपने स्कूटर की नंबर प्लेट को भी कागज से ढक रखा था।

दो युवतियों से की छेड़छाड़

सोमवार दोपहर को उसने एक बार फिर दो युवतियों से छेड़छाड़ की, जिसके बाद युवतियों की शिकायत पर चूनाभट्टी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। आरोपित के स्कूटर की डिक्की से पुलिस को महिलाओं के अंतर्वस्त्र मिले हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ये अंतर्वस्त्र कहां से चुराए और वह इनका करता क्या था।

बेरोजगार है आरोपित

पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय इजहारउद्दीन डीआईजी बंगला इलाके में रहता है। वह बीबीए ग्रेजुएट है और वर्तमान में बेरोजगार है। पिछले कई दिनों से वह यशोदा विहार कॉलोनी के चक्कर काट रहा था। साथ ही युवतियों से छेड़छाड़ व कपड़े चुराने की वारदातें कर रहा था। सोमवार को पुलिस को दो जगह से छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थीं। एक युवती ने डायल-100 को कॉल किया था। उसकी शिकायत पर पुलिस आरोपित की तलाश में निकली।

युवती के शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा

इसी बीच एक और जगह आरोपित ने किसी युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद को दौड़े और आरोपित को घेर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को पकड़कर थाने ले आई। बाद में छेड़छाड़ की शिकार दोनों युवतियों भी थाने पहुंचीं और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.