सहकारी कर्मचारी लौटे काम पर, करेंगे गेहूं खरीदी

Updated on 03-04-2022 07:50 PM

भोपाल अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सहकारी कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। उन्होंने गेहूं खरीदी का काम भी शुरु कर दिया है। साथ कर्मचारियों ने पूरे सीजन में हडताल नहीं करने का सरकार को भरोसा भी दिया है।सहकारी समितियों में गेहूं की खरीदी करने वाले 55000 सहकारी कर्मचारी काम पर लौट गए हैं।

इन्होंने गेहूं खरीदी का काम भी शुरू कर दिया है। इस सीजन में आगे हड़ताल नहीं करेंगे, यह भरोसा भी दिया है। मध्य प्रदेश सहकारिता सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश में शुरू से उपार्जन का काम सहकारी समिति ही करती आई है। इसके पहले खाद बीज और राशन वितरण का काम भी यही समितियां करती थी।

 सरकार की हर तरह की योजनाओं को किसान और जनता तक पहुंचाने में इन समितियों ने योगदान दिया है। बदले में इन समितियों के कर्मचारियों को सरकार की तरफ से एक रूपए का भुगतान नहीं किया गया है।

केवल यह समितियां खुद के व्यवसाय पर मिलने वाले लाभ से कर्मचारियों को वेतन वितरित करती है लेकिन यह लाभ भी सीमित होता है जिसकी वजह से प्रत्येक कर्मचारी की वेतन 6 से लेकर 12000 रूपए तक ही बन पाती है। इससे ज्यादा किसी को वेतन देने योग्य स्थिति समितियों की नहीं है। बीएस चौहान ने बताया की हर साल गेहूं की खरीदी में समितियों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ता है।

 कई बार नागरिक आपूर्ति निगम से समय पर कमीशन भी नहीं मिलता और इस तरह कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पाता है। फिर भी कर्मचारी सरकार के निर्देशों पर प्रदेश के किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराते हैं, बीज उपलब्ध कराया जाता है और वर्षों से समय पर समुचित गेहूं और धान खरीदी करते हैं।

 अब तक समितियों ने किसानों को किसी तरह परेशान नहीं होने दिया है। तब भी समिति कर्मचारियों को सरकार ने अपने हाल पर छोड़ दिया है तो कैडर है और ना ही शासकीय सेवक का दर्जा है। जब चाहे तब निकाल दिया जाता है या फिर वेतन रोक लिया जाता है।

 कई बार तो छोटी समितियों में घाटा होने का कह कर दो दो महीने तक कर्मचारियों को घर में बैठा कर रखा जाता है और वेतन भी नहीं दिया जाता। किसानों की सबसे ज्यादा मदद करने वाले कर्मचारियों की दुर्दशा को बार-बार शासन प्रशासन के सामने रख रहे हैं। तब भी कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है।

इन्हीं परेशानियों से निराश होकर पूरे मध्यप्रदेश के कर्मचारियों ने इस बार गेहूं खरीदी नहीं करने का निर्णय लिया था लेकिन किसानों की परेशानियों और शासन के अधिकारियों से मिले भरोसे के बाद काम पर लौट गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.