कोरोना: हजारों शादियों पर छाए संकट के बादल

Updated on 16-01-2022 06:42 PM

 भोपाल। कोरोना वायरस के कारण राजधानी में लाकडाउन लगाने की नौबत गई तो हजारों शादियों पर संकट के बादल छा जाएंगे। वहीं मैरिज गार्डन वाले भी आशंकाओं से घिर गए हैं उनकी बुकिंग भीनिरस्त हो सकती है। दि मेहमानों की संख्या प्रशासन ने 250 से कम करके 50 कर दी तो शहर के मैरिज गार्डनों शादी हाल से होने वाली शादियों के आयोजनों पर संकट जाएगा।

ऐसे में जिनके घर शादियां हैं वो तो असमंजस में हैं ही, मैरिज गार्डन वाले भी आशंकाओं से घिरे हैं। दरअसल 15 जनवरी से खरमास खत्म होने से शादियों के मुहूर्त शुरू हो गए है। इस माह 15 से 29 जनवरी तक शादियों के मुहूर्त हैं। 22 जनवरी को अधिक शादियां होनी हैं। इस महीने में शहर में 3000 शादियां होंगी। शहर के लालघाटी, होशंगाबाद रोड, कोलार, भेल, गांधी नगर, करोंद सहित शहर के अन्य इलाकों में 400 मैरिज गार्डन शादी हाल शादियों के आयोजन के लिए बुक हैं।

बड़े-बड़े गार्डनों अलग-अलग एक साथ चार से पांच शादियों को करोन की व्यवस्थाएं हैं। इसके अलावा शहर के बड़े होटलों में शादियों के आयोजन के लिए बुक हैं। हलालपुर मैरिज गार्डन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कमलेश रायचंदानी ने बताया कि कोरोना के कारण तीन सालों से मैरिज गार्डन शादी हाल वालों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही टेंट, डीजे, लाइट, कैटर्स वालों का रोजगार पर संकट है।

इस बार उम्मीद थी कि कोरोना के मामले नहीं बढ़ेंगे तो 30 फीसद पर आया व्यवसाय बढ़ेगा, पर इस साल जल्दी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी। मेहमानों की संख्या तय करनी पड़ी। कोरोना संक्रमण बढ़ने से मैरिज गार्डन, शादी हाल, बड़े होटलों के अलावा टेंट, लाइट, डीजे, कैटर्स व्यवसाय पर संकट छा गया है। छोटे-छोटे व्यवसायियों को चिंता सताने लगी है कि लाकडाउन लगने का डर लगा रहा है।

 टेंट व्यवसायी चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि कम मेहमानों की संख्या से लोग घरों में शादियों का आयोजन कर लेते हैं। इससे टेंट, लाइट, डीजे की जरूरत नहीं पड़ती है। कैटर्स वालों को थोड़ा बहुत काम मिलता है, लेकिन वो भी कोई मतलब का नहीं रहता है। शासन-प्रशासन से मैरिज गार्डनों, शादी हाल में जगह के हिसाब से मेहमानों को बुलाने की अनुमति दी जाए।

 हर साल लोग एडवांस में जनवरी से ही मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई में पड़ने वाले शादियों के मुहूर्त के हिसाब से मैरिज गार्डनों शादी हाल की बुकिंग करा देते थे। कोरोना का असर ऐसा है कि लोग बुकिंग नहीं करा रहे है, उल्टा जिनके घर जनवरी फरवरी में शादियां हैं, वो बुकिंग निरस्त कराने रहे हैं। मैरिज गार्डनों का कहना है कि बड़े मैरिज गार्डन जो दो से तीन एकड़ जमीन पर बने हैं, उनमें अलग-अलग एक से चार शादियां हो जाती हैं, उनमें 250 मेहमानों की संख्या के बराबर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.