10 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सुनाई दोहरे आजीवन कारावास की सजा

Updated on 16-09-2021 05:50 PM

भोपाल   जिला भोपाल के माननीय न्यायालय विशेष न्यायालय पॉक्सो एक् भोपाल के न्यायालय ने 10 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ गलत काम करने के आरोपी बिरजू प्रजापति को दोषी पाते हुए धारा 376(2) भादवि एवं 376(एबी) भादवि के अंतर्गत आजीवन कारावास की सजा एवं 20,000रू के अर्थदंड, धारा 363 के अंतर्गत 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000रू के अर्थदंड, धारा 366 भादवि के अंतर्गत 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000रू अर्थदंड, धारा 323 एवं 506 भादवि के अंतर्गत 6-6 माह का सश्रम कारावास एवं 1000रू के अर्थदंड से ंडित किया।  उक् प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमती सीमा अहिरवार विशेष लोक अभियोजक द्वारा की गयी।

मीडिया प्रभारी सुश्री दिव्या शुक्ला ने बताया कि दिनांक 12.07.19 को अभियोक्त्री की मॉं ने अपने पति एवं पुत्री(पीडिता) के साथ थाना स्टेशन बजरिया भोपाल में उपस्थित होकर इस आशय से रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 28.06.19 को फरियादिया के पति उसकी मॉं को छोडने बनारस गये थे। दिनांक 01.07.19 को दोपहर करीब 3:30 बजे आरोपी बिरजू प्रजापति जो फरियादिया के पति का मुंहबोला मामा लगता है, उनके घर आया और फरियादिया से बोला कि वह अभियोक्त्री को होशंगाबाद नर्मदा नदी में नहलाने के लिये ले जा रहा है, फरियादिया के मना करने पर आरोपी बिरजू ने उसकी लडकी (पीडिता) उम्र 10 वर्ष को बहला-फुसलाकर अपनी बातों में ले लिया और होशंगाबाद नहलाने का कहकर अपने साथ ले गया। दिनांक 02.07.19 को सुबह 9 बजे करीब फरियादिया के पति घर वापस आये और पूछा कि अभियोक्त्री कहां है तो फरियादिया ने बताया कि आरोपी बिरजू प्रजापति अभियोक्त्री को नर्मदा नदी में नहलाने का कहकर दिनांक 01.07.19 को घर से ले गया था, दिनांक 02.07.19 को ही दोपहर करीब 3 बजे आरोपी बिरजू प्रजापति उसकी लडकी को लेकर घर वापस आया उस समय अभियोक्त्री को बुखार चढा हुआ था, फरियादिया ने अपनी लडकी से पूछा कि क्या हो गया तो अभियोक्त्री ने बताया कि नाना ने मेरे साथ मारपीट की है, उसने बिरजू से पूछा कि अभियोक्त्री के साथ मारपीट क्यों की तो आरोपी बिरजू कहने लगा कि यह नर्मदा नदी में नहाने के लिये मना कर रही थी इसलिये मैंने इसके साथ मारपीट की और आरोपी बिरजू अपने घर चला गया। दिनांक10.07.19 को शाम के समय फरियादिया की लडकी ने उसे बताया कि उसके कंधो में दर्द हो रहा है। फरियादिया के पूछने पर पीडिता ने उससे कहा कि तुम मारोगी तो नहीं उसने कहा नहीं मारूंगी बताओ तब उसने बताया कि जिस दिन नाना बिरजू उसे घर से अपने साथ ले गये थे उस दिन आरोपी बिरजू ने उसे अपने घर सेमरा में ही रखा और रात में पीडिता के साथ गलत काम किया और बोला कि यदि किसी को यह बात बताई तो तुम्हें घर छोडने नही जाउंगा। दिनांक 02.07.19 को आरोपी बिरजू उसे होशंगाबाद ले गया और उसे नदी में नहलाया और उसके बाद उसे घर लेकर आया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को दंडित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.