एमपी के रजिस्ट्री दफ्तरों में देर रात तक भीड़:भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में आज से प्रॉपर्टी महंगी

Updated on 01-04-2025 11:56 AM

मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। इसके चलते 31 मार्च को प्रदेशभर के रजिस्ट्रार ऑफिस में लोगों की भीड़ लगी रही। रात तक रजिस्ट्री कराने पंजीयन ऑफिस में लोग डटे रहे। भोपाल में आईएसबीटी और परी बाजार स्थित पंजीयक कार्यालय में सोमवार को करीब 600 पंजीयन हुए। रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में लोग दोनों दफ्तरों में अपना नंबर आने का इंतजार करते नजर आए।

इंदौर जिले में 2539 करोड़ की आय हुई है। सोमवार रात को 12 बजे के बाद तक दस्तावेजों का पंजीयन चलता रहा। जबलपुर में रात 10 बजे तक 425 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी थीं। जिससे 9 करोड़ से ज्यादा का राजस्व प्राप्त हुआ है। ग्वालियर में 500 रजिस्ट्री और उज्जैन में 300 से अधिक रजिस्ट्रियां हुई।

बता दें प्रदेश में कुल 11,350 करोड़ राजस्व का लक्ष्य है।

भोपाल में सोमवार देर रात तक रजिस्ट्री करवाने का दौर चलता रहा। आईएसबीटी और परी बाजार स्थित दफ्तर में देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। वरिष्ठ जिला पंजीयक स्वप्नेश शर्मा ने बताया, 1 अप्रैल से नई गाइडलाइन के हिसाब से ही प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी।

बता दें भोपाल में कुल 1312 लोकेशन पर कलेक्टर गाइडलाइन औसत 14 प्रतिशत तक बढ़ेगी। 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने पर लोगों को ज्यादा राशि चुकाना पड़ेगी। विरोध और दावे-आपत्ति के बाद प्रस्तावित गाइडलाइन में 4% की कमी की गई थी।

इससे पहले 27 मार्च को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हुई थी। इसमें भोपाल समेत 12 जिलों के पिछले 5 साल के आंकड़े दिखाकर गाइडलाइन फाइनल कर दी गई थी। ।

इंदौर: 2100 रजिस्ट्रियां, 2539 करोड़ की आय

इंदौर में रात 9 बजे की स्थिति में 2100 से ज्यादा दस्तावेजों का परीक्षण कर रजिस्ट्रियां की जा चुका थी। वरिष्ठ जिला पंजीयक, इंदौर 1 दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में कुल 2541 करोड़ की आय हुई है। 1.85 लाख दस्तावेजों का पंजीयन किया गया है। कुल लक्ष्य 3077 करोड़ रुपए राजस्व एकत्रित करने का था।

जबलपुर: एक दिन में 475 रजिस्ट्री, 650 करोड़ राजस्व

जबलपुर में वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन रजिस्ट्री कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। जिला पंजीयन अधिकारी पवन अहिरवार ने बताया कि सोमवार को रात 9.30 बजे तक 425 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी थीं। रात 12 बजे तक यह संख्या 475 तक पहुंचने की संभावना थी। जबकि 9 करोड़ से ज्यादा का राजस्व प्राप्त हुआ है।

पिछले वित्तीय वर्ष का राजस्व लक्ष्य 557 करोड़ रुपए था। इस वर्ष यह लक्ष्य 15 मार्च को ही पार कर लिया गया था। अब तक राजस्व 625 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। फाइनल आंकड़ा 650 करोड़ तक पहुंच सकता है।

जबलपुर जिले में नई कलेक्टर गाइडलाइन के मुताबिक प्रॉपर्टी रेट में 21 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। इसी कारण 31 मार्च को रजिस्ट्री कार्यालय में भारी भीड़ देखी गई।

ग्वालियर:रात 9 बजे तक 500 रजिस्ट्री

ग्वालियर में 1 अप्रैल से कलेक्टर गाइडलाइन के तहत 1572 जगह पर जमीनों के रेट बढ़ जाएंगे। जिस कारण मकान, जमीन की रजिस्ट्री में 20 फीसदी तक खर्च बढ़ जाएगा। यही कारण है कि ईद के दिन अवकाश पर भी ग्वालियर में रजिस्ट्रार ऑफिस में रात तक रजिस्ट्री का काम जारी रहेगा। रात 9 बजे तक की स्थिति में 500 के लगभग रजिस्ट्री मकान-जमीन की हो चुकी थीं। रात 12 बजे तक यह आंकड़ा 800 रजिस्ट्री के पार हो सकता है। एक दिन पहले रविवार को 750 के लगभग रजिस्ट्री हुई थीं।

बता दें कि ग्वालियर में एक अप्रैल से शहर में 1490 में से 1101 जगहों पर जमीनों के दाम बढ़ेंगे, जबकि गांव में 701 में से 471 पर दर वृद्धि होगी। 2014 के बाद से सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.