भोपाल में कवर्ड कैंपस में मासूम से रेप:घर के बाहर खेल रही थी 5 साल की बच्ची; रोने की आवाज सुनकर पहुंचे माता-पिता

Updated on 02-04-2025 12:08 PM

भोपाल में 5 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी उसका हाथ पकड़कर निर्माणाधीन मकान में ले गया। यहां उसके साथ ज्यादती और बैड टच किया। बच्ची के रोने की आवाजें सुनकर मां-पिता पहुंचे। यह देखकर आरोपी फरार हो गया।

घटना अवधपुरी इलाके में सोमवार रात करीब 11.30 बजे की है। मंगलवार दोपहर 3.30 बजे परिजन ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पिता घर लौटे थे, मां बना रही थी खाना टीआई रतन सिंह परिहार ने बताया कि इलाके में स्थित एक कवर्ड कैंपस में कई मजदूर रहते हैं। यहां कई मकान निर्माणाधीन हैं। डिंडौरी का रहने वाला एक मजदूर परिवार भी झुग्गी बनाकर रहता है। इस परिवार की पांच साल की बच्ची अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। कुछ ही देर पहले बच्ची का पिता मजदूरी कर घर लौटा था, लिहाजा बच्ची की मां खाना बनाने में व्यस्त थी।

मासूम के पिता के साथ काम करता है आरोपी बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची की रोने और चीखने की आवाजें सुनने के बाद तत्काल पति घर के बाहर निकले। पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। यहां रोहित बर्मन बच्ची के साथ गंदा काम कर रहा था। इसी बीच आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। बच्ची के पिता और आरोपी परिचित हैं और साथ में मजदूरी का काम करते हैं।

बदनामी के डर से देरी से थाने पहुंचे घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए थे। हालांकि उस समय बच्ची के मां-पिता थाने नहीं पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने पुलिस को बताया कि बदनामी के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते थे। लोगों की समझाइश के बाद एफआईआर दर्ज कराने आए हैं। केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी को तलाश कर हिरासत में लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.