गुजरात पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मप्र के 27 लोग हताहत... मरने वालों में देवास के 10 और हरदा के 16 मजदूर शामिल

Updated on 02-04-2025 12:03 PM
भोपाल। गुजरात के बनासकांठा में स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए विस्फोट में जिन मजदूरों की मौत हुई, वे मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से देवास जिले के 10 लोगों की मौत और एक बच्ची के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि हरदा जिले के 16 लोग भी इसी फैक्ट्री में हताहत हुए हैं, लेकिन इनमें से कितने मृतक और कितने घायल हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी देर शाम तक नहीं मिल सकी।देवास जिला प्रशासन को गुजरात से मिली जानकारी के अनुसार, यहां खातेगांव तहसील के संदलपुर गांव निवासी लखनभोपा (24), सुनीता भोपा (20), केशरबाई भोपा (50), राधा भोपा (11), रुकमा भोपा (8), अभिषेक भोपा (5), राकेश भोपा (30), लाली भोपा (25), किरण भोपा (5) और ठेकेदार पंकज की मौत हुई है। वहीं, दो वर्षीय नैना घायल है। मृतकों में अधिकांश एक ही परिवार के हैं।
  • वहीं, हरदा जिला प्रशासन के पास गुजरात से 16 मजदूरों की सूची उपलब्ध कराई है।
  • ये सभी हताहत बताए गए हैं, लेकिन इनमें से कितनों की मौत हुई है और कितने घायल हैं।
  • इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं होने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
  • हरदा जिले के हताहत 16 मजदूरों में 15 हंडिया नगर और एक पास के गांव मालपौन का निवासी है।
  • वहीं, हंडिया के भगवान सिंह ने बताया कि इस हादसे में उसने पत्नी और तीन बेटों को खो दिया है।
  • उनकी पत्नी गुड्डी बाई, बेटा विजय, अजय और कृष्णा उनसे हमेशा के लिए दूर चले गए।
  • भगवान सिंह ने बताया कि परिवार में उनको छोड़कर सभी सदस्य गुजरात गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.