MP से दिल्ली पहुंचे मोदी के 25 फ्यूचर लीडर्स:आज संसद में देखेंगे वक्फ बिल संशोधन पर चर्चा, लोकसभा स्पीकर बिरला से करेंगे मुलाकात

Updated on 02-04-2025 12:07 PM

29 और 30 मार्च को भोपाल में 'आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स' बूट कैम्प का आयोजन हुआ। बूट कैम्प में एमपी के 125 यंग प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। इनमें से 25 युवाओं का दिल्ली में लोकसभा की कार्रवाई में शामिल होने के लिए सिलेक्शन हुआ था। बुधवार को ये सभी 25 युवा प्रोफेशनल दिल्ली पहुंचे हैं।

आज संसद में देखेंगे वक्फ बिल पर चर्चा मप्र से दिल्ली पहुंचे 25 युवा प्रोफेशनल्स बुधवार को संसद में वक्फ संशोधन बिल पर होने वाली चर्चा देखेंगे। दोपहर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संसद भवन में मुलाकात कर संसदीय कार्यप्रणाली को समझेंगे। इस दौरान एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स के प्रदेश संयोजक मुदित शेजवार, सह संयोजक जयवर्धन जोशी भी मौजूद रहेंगे।

कल नड्‌डा और संतोष से मिलेंगे प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक बीजेपी फ्यूचर फोर्स के 25 सदस्य कल यानि गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय जाएंगे। भाजपा मुख्यालय में वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी की संगठनात्मक प्रणाली को समझेंगे। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मप्र के युवा प्रोफेशनल मुलाकात करेंगे।

अब जानिए क्या है बीजेपी फ्यूचर फोर्स 15 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा था-

QuoteImage

एक लाख ऐसे युवाओं को राजनीति में लेकर आएंगे। जिनके परिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं हैं।

QuoteImage

पीएम मोदी के इस संदेश पर मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पिछले साल सदस्यता अभियान के दौरान मप्र में प्रोफेशनल्स को पार्टी जॉइन कराने कैम्पेन चलाया था। इस कैम्पेन को आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स का नाम दिया गया था। इस अभियान के तहत 3 हजार प्रोफेशनल्स को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई थी।

इसके बाद एमपी बीजेपी ने देश में सबसे पहले प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग देने के लिए 29 और 30 मार्च को बूट कैम्प का आयोजन किया। जिसमें 125 युवा प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षण दिया गया। इन यंग प्रोफेशनल्स को बीजेपी राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशिक्षित कराने जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.