बैंकों को छह दिन के जगह पांच दिन खोलने की मांग

Updated on 15-01-2022 06:45 PM

भोपाल कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढते मामलों को देखते हुए बैंक कर्मचारियों ने मांग की हैकि बैंकों को छह दिन के जगह पांच दिन के लिए खोला जाए। साथ ही 50 फीसद कर्मचारियों की उपस्थिति में खोला जाए। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन ने कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए राजधानी सहित प्रदेश भर के बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें यूनियन के समंवयक वीके शर्मा ने कहा है कि कोरोना निरंतर बढ़ रहा है।

कोरोना ओमिक्रान वेरिएंट भी खतरा बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञ दो सप्ताह में कोरोना और बढ़ने की चेतावनी दे चुके हैं। बैंक कर्मियों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए प्रदेश सरकार सहयोग करे। शुरुआत में ही मध्य प्रदेश के सैकड़ों बैंक कर्मी इस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। यदि कोरोना रोकथाम के उपाय नहीं किए गए तो बैंकों को कोरोना वायरस के संक्रमण का हाट स्पाट बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। बैंक में लगातार रहे बैंक ग्राहकों से बैंक कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं।

बैंकों को सप्ताह में छह दिन खोल कर रखा जा रहा है। हर दिन हजारों की संख्या में बैंक के ग्राहक बैंकों में जा रहे हैं। यदि बैंकों को छह दिन के जगह पांच दिन के लिए 50 फीसद कर्मचारियों की उपस्थिति में खोला जाए। यूनियन की अन्य मांगों में बैंकों में पांच दिन का सप्ताह किया जाए। बैंकों का कार्यालयीन समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक किया जाए।50 फीसद कर्मचारी अधिकारी आएं।

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा बैंकर्स को कोरोना वारियर्स मान लिया गया है। अतः सभी बैंक कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण बूस्टर डोज लगाना शुरू किया जाए। ऐसे क्षेत्र जहां पर बहुत सारी बैंक शाखाएं हैं उस क्षेत्र में कुछ चुनिंदा शाखाओं के माध्यम से बैंक के ग्राहकों को सेवाएं मुहैया कराई जाएं। बैंक शाखाओं में बैंक ग्राहकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन की सहायता मिले दि मांगे शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.