देवास जिले के बाँस उत्पाद की पहुँच अब विदेशों तक

Updated on 25-10-2021 06:19 PM

भोपाल आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के रोडमेप में शामिल की "एक जिला-एक उत्पाद" योजना में मध्यप्रदेश के सभी जिले लोकल फॉर वोकल की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। हर जिले में स्थानीय तौर पर तैयार की जा रही सामग्रियों और उत्पादित विशेष फसलों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में देवास जिले में बाँस उत्पादन का चयन किया गया है। जिले में बाँस से बनने वाले उत्पाद देवास में ही नहीं बल्कि देश और विदेश तक पहुँच रहे हैं। बाँस के उत्पादों से जिले को एक अलग ही पहचान तो मिल ही रही है स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

अनूठा नवाचार
नवरात्रि पर्व में देवास जिला प्रशासन ने "एक जिला-एक उत्पाद" योजना में एक अनूठा नवाचार किया। यहाँ के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक माँ चामुंडा मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों को बाँस से बने डिब्बों में प्रसाद वितरित किया गया, जिसकी भक्तों ने खुले मन से सराहना की। माता की टेकरी पर अब बाँस के डिब्बों के उपयोग का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। बाँस से बने अन्य उत्पाद का प्रयोग घरेलू के साथ ही सौंदर्य प्रसाधनों में भी हो रहा है। बाजार में अच्छी मांग से रोजगार भी बढ़ रहा है।


भोपाल रोड स्थित जामगोद के पास आर्टिजन कंपनी बाँस के विभिन्न उत्पाद बना रही है। कम्पनी के सीईओ श्री देवोपम मुखर्जी बताते है कि भारत ही नहीं दुनिया का पहला प्रोसेस इंजीनियरिंग डेबू बोर्ड देवास में तीन वर्ष पहले स्थापित हुआ। इमारती लकड़ियों में सबसे अच्छा प्रोडक्ट डेबू कटंग बाँस है, जो मुख्य रूप से मध्यप्रदेश में ही पाई जाने वाली बाँस की प्रजाति है।

 इस वजह से ही कंपनी ने अपना मुख्य सेंटर देवास में रखा है। यहाँ तैयार हो रहे बाँस उत्पादों से बाँस उत्पादक किसानों को भी लाभ पहुँच रहा है। कम्पनी मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रांतों में बाँस का काम कर रही है। जिला प्रशासन की पहल पर कंपनी को नवरात्रि में प्रसाद वितरण के लिए बाँस पैकेट बनाने का आर्डर मिला, जिसे काफी सराहा गया है। अब कंपनी कटंग बाँस की पौध तैयार कर उन किसानों को भी उपलब्ध करा रही हैं, जो बाँस की खेती में रुचि रख अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं। बाँस की खेती कम पानी और कम लागत की है।

यह उत्पाद हो रहे हैं तैयार
स्थानीय कटंग बाँस से वर्तमान में लिविंग रूम, शयन कक्ष, भोजन कक्ष और बाथरूम फर्नीचर, रसोई उत्पाद, फ्लैश और पैनल दरवाजे, रंग विकल्प सहित प्रमुख उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। यहाँ तैयार फर्नीचर भारत के अलावा कई देशों में भी निर्यात किया जा रहा है। सामग्री तैयार होने के बाद अंत में शेष बचे बाँस के कचरे से बायो डीजल भी बनाया जा रहा है। स्थानीय महिलाएँ बताती हैं कि आधुनिक मशीनों के माध्यम से बाँस के डिब्बे सहित अन्य फर्नीचर का काम कर वे प्रतिमाह 10 से 15 हजार रूपये मासिक प्राप्त कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.