डॉ. आकांक्षा चौधरी ने एमपीसीकॉन 2024 में स्टेज-4 फेफड़ों के कैंसर में इम्यूनोथैरेपी की भूमिका को रेखांकित किया

Updated on 18-07-2025 06:46 PM
भोपाल : एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह संकाय सदस्यों और छात्रों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता और ज्ञान-साझाकरण की संस्कृति को सदैव बढ़ावा देते रहते हैं। प्रो. सिंह से प्रेरित होकर संकाय सदस्य विभन्न शोध कार्यों में असाधारण प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और हीमैटोलॉजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. आकांक्षा चौधरी को इंदौर में 12 एवं 13 जुलाई को आयोजित चौथे एमपीसीकॉन – वार्षिक मध्यप्रदेश कैंसर कॉन्क्लेव में विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन इंदौर ऑन्कोलॉजिस्ट एसोसिएशन एवं कैंसर रिसर्च एंड स्टैटिस्टिक फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से प्रतिष्ठित कैंसर विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं चिकित्सक शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान कैंसर प्रबंधन के नवीनतम आयामों जैसे कि नई दवाएं, इम्यूनोथैरेपी और टारगेटेड थैरेपी पर गहन चर्चा हुई। उन्होंने मेटास्टेटिक (स्टेज 4) लंग कैंसर में इम्यूनोथैरेपी की भूमिका पर आयोजित पैनल चर्चा में विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। यह एक ऐसा कैंसर है जो चिकित्सकीय दृष्टिकोण से आमतौर पर देखने को मिलता है। उन्होंने इम्यूनोथैरेपी के उपयोग और इसके लगातार विकसित होते क्षेत्र पर अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा, “इस प्रकार के उच्च स्तरीय अकादमिक एवं नैदानिक मंचों पर हमारे संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी संस्थान की उत्कृष्टता एवं कैंसर उपचार में नवीन शोध के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनके द्वारा इम्यूनोथैरेपी पर दिए गए विचार मेटास्टेटिक लंग कैंसर जैसे जटिल मामलों के उपचार में नई संभावनाओं को रेखांकित करते हैं।” यह भागीदारी एम्स भोपाल की भूमिका को कैंसर उपचार के आधुनिक एवं साक्ष्य-आधारित तरीकों को आगे बढ़ाने में और अधिक सुदृढ़ करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.