रामायण सर्किट ट्रेन में काम करने वाले वेटरों के बदले ड्रेस कोड

Updated on 23-11-2021 10:14 PM

भोपाल रामायण सर्किट ट्रेन में काम करने वाले वेटरों के ड्रेस कोड अब बदल गए हैं। संत समाज के विरोध के बाद आईआरसीटीसी ने यह कदम उठायाहै।  पूर्व में रेलवे ने वेटरों के लिए साधु-संतों जैसी भगवा पोशाक निर्धारित की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े परमहंस डॉक्टर अवधेश पुरी महाराज ने इसका विरोध किया था। संत के विरोध के बाद वेटरों के ड्रेस कोड को बदल दिया गया है।

डॉ. अवधेश पुरी महाराज ने बताया कि आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) ने इंटरनेट के माध्यम पर स्वयं इसकी जानकारी दी है। संत समाज द्वारा आईआरसीटीसी द्वारा वेटरों के लिए संतों जैसी वेशभूषा रखने पर आपत्ति जताई थी। पहले वेटर भगवा कुर्ता और धोती के साथ सिर पर पगड़ी और गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए थे। इस ममाले में संत संमाज ने कहा था कि अगर यह वेशभूषा नहीं बदली गई तो ट्रेन भी रोकी जाएगी।

इस विरोध के बाद आईआरसीटीसी ने तुरंत ड्रस कोड बदली और शर्ट-पेंट सिर पर पगड़ी की गई। आईआरसीटीसी  ने भगवान राम से जुड़े धर्म स्थल पर धार्मिक पर्यटन के लिए रामायण सर्किट ट्रेन की शुरुआत की है। इसमें अयोध्या से रामेश्वरम तक भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

ट्रेन अयोध्या से नंदीग्राम होते हुए प्रयागराज, सीतागढ़ी और चित्रकूट का सफर 17 दिनों में कराती है। स्टेशन पर उतरने के बाद यात्रियों को अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर सड़क मार्ग से पहुंचाया जाता है। इस ट्रेन के दो और पैकेज हैं, जिसमें श्री रामयण यात्रा एक्सप्रेस-मदुरै और श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस-गंगानगर भी है। ट्रेन अयोध्या से शुरू होकर सीतामढ़ी, वाराणसी, नासिक, हम्पी और रामेश्वर होते हुए रामेश्वरम पहुंचती है। इस दौरान यह करीब 7500 किमी का सफर करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.