बिजली कर्मियों की बेमियादी हड़ताल शुरू

Updated on 01-11-2021 11:33 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह से 70 हजार बिजली कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इनमें कंपनी के अधिकारी, इंजीनियर, कर्मचारी और संविदा कर्मी शामिल है। वे तो कोई फाल्ट की शिकायत अटेंड कर रहे हैं और ही ऑफिस वर्क-वसूली के काम कर रहे हैं। डीए और वेतनवृद्धि के एरियर की राशि नहीं मिलने से वे नाराज हैं। 2 दिन पहले उन्होंने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी। सोमवार सुबह से वे भोपाल के गोविंदपुरा में धरने पर बैठ गए। भोपाल में करीब 3 हजार समेत मप्र में करीब 70 हजार बिजलीकर्मी हड़ताल पर हैं।

मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पॉवर एम्पलाईज एंड इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर बिजलीकर्मी हड़ताल पर हैं। करीब 29 हजार नियमित, 6 हजार संविदा और 35 हजार आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। बिजली कंपनियों द्वारा कोई निर्णय नहीं लिए जाने के कारण संगठन 1 नवंबर से असहयोग आंदोलन की शुरुआत की है। आंदोलन से दीपावली पर्व के उल्लास में खलल पड़ सकता है, क्योंकि यदि हड़ताल लंबी चलती है तो दीपावली के दिन भी फाल्ट नहीं सुधारे जाएंगे। ऐसे में घरों में अंधेरा रह सकता है।

कंपनियों ने कोई निर्णय नहीं लिया, इसलिए आंदोलन

संगठन के संयोजक वीकेएस परिहार ने बताया, 21 अक्टूबर को ष्टरू शिवराज सिंह चौहान ने महंगाई भत्ता और वेतनवृद्धि की एरियर्स की बकाया राशि के भुगतान की घोषणा की थी, लेकिन प्रदेश की बिजली कंपनियों ने इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है, जबकि 4 नवंबर को दीपावली है। इस संबंध में 28 अक्टूबर को ऊर्जा मंत्री को लैटर लिखकर डीए- वेतनवृद्धि की राशि समेत अन्य 5 सूत्रीय मांगों के निराकरण करने की मांग की गई थी। फिर भी कंपनियों ने निर्णय नहीं लिया। इसलिए 1 नवंबर से फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। गोविंदपुरा में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

फोरम ने हड़ताल की यह वजह भी बताई

- बिजली कंपनियों में हजारों इंजीनियर वरिष्ठता हासिल कर चुके हैं, उनकी पदोन्नति नहीं हो रही है। वे बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

- संविदाकर्मियों को काम करते हुए न्यूनतम सात वर्ष और अधिकतम 15 वर्ष हो चुके हैं। इन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है।

- बिजली कंपनियों के प्रमुख पदों पर अभी तक विभाग के ही मैदानी अनुभवी अधिकारियों को रखा जाता था जिनके स्थान पर राज्य प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों को रखने की शुरूआत की है।

- बिजली से जुड़ी कुछ व्यवस्थाओं को निजी हाथों में दिया जा रहा है, जबकि पूरा सेटअप बिजली कंपनियों का है। निजीकरण व्यवस्था के कारण कंपनियों में शासकीय पद खत्म होंगे। बेरोजगारी बढ़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.