ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कोरोना की रोकथाम के लिये आमजन को किया जागरूक

Updated on 11-01-2022 05:53 PM

भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को स्वच्छता बनाये रखने कोरोना से बचाव को लेकर आमजन को जागरूक किया। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं को जानने और उनके निराकरण करने के उद्देश्य से उपनगर ग्वालियर के वार्ड-1 में पैदल भ्रमण किया। मंत्री श्री तोमर ने क्षेत्र के नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सोमवार सुबह वार्ड-1 के रामाजी के पुरा पुलिया के पास खडे मजदूरों को मास्क वितरण करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर चुकी है, इसलिये मास्क अवश्य लगायें तथा दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने सभी मजदूरों से टीका लगवाने का अनुरोध किया।

मंत्री श्री तोमर ने वार्ड-1 के रामाजी का पुरा, जिन्नातों की मस्जिद, इस्लामपुरा, सुभाष नगर आदि क्षेत्र का भ्रमण कर मौहल्ला शहर को स्वच्छ बनाये रखने की अपील आमजन से की। उन्होंने  प्रत्येक दिन कचरा उठाने साफ-सफाई करने के निर्देश दिये।

- नाले निर्माण का किया भूमि-पूजन

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने नूर मस्जिद से रेलवे क्रोसिंग तक नूर मस्जिद की साइड वाले नाले का भूमि-पूजन  किया। नाला निर्माण लगभग सवा दो लाख रूपये की लागत से होगा।

- वार्ड-1 में स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड क्रमांक-1 के सामुदायिक भवन में सिम्स हॉस्पिटल द्वारा मोतियाबिंद और हड्डी रोग परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि आपके द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। मंत्री श्री तोमर ने शिविर में आये सभी डॉक्टरों को फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। शिविर में आये मरीजों की जाँच कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिये चिन्हित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.