समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें - कमिश्नर

Updated on 23-10-2021 06:38 PM

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने अधिकारियों को धान उपार्जन तथा खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि संभाग के सभी खरीदी केन्द्रों में धान एवं अन्य अनाजों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उपार्जन के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराएं। समर्थन मूल्य पर धान की खरीद 15 नवम्बर से आगामी वर्ष 15 जनवरी तक की जाएगी। खरीदी शुरू होने से पूर्व सभी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध करा दें।


    
कमिश्नर ने कहा कि खरीदी केन्द्रों में धान की व्यवस्थित खरीदी के लिए नोडल अधिकारी तैनात करें। धान की गुणवत्ता की जांच के लिए भी आवश्यक प्रबंध करें। किसानों से खरीदे गए धान के समय पर उठाव तथा गोदाम में सुरक्षित भण्डारण की व्यवस्था करें। नागरिक आपूर्ति निगम तथा वेयर हाउस के अधिकारी संभाग में उपार्जित किए जाने वाले धान की अनुमानित मात्रा के आधार पर धान के भण्डारण की व्यवस्था कराएं। गोदाम उपलब्ध होने पर पक्के कैप का निर्माण कराएं। भारतीय खाद्य निगम से भी समन्वय बनाकर चावल एवं गेंहू का उठाव कराएं जिससे धान के भण्डारण के लिए स्थान उपलब्ध हो सके। धान के परिवहन के लिए अच्छे परिवहनकर्ताओं से अनुबंध करें।


    
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि सभी उचित मूल्य दुकानों का नियमित संचालन करके पात्र राशनकार्ड धारियों को खाद्यान्न का वितरण कराएं। खाद्यान्न पर्ची का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को तत्काल खाद्यान्न पर्ची जारी करें। उचित मूल्य दुकानों में सेल्समैन के रिक्त पदों में पूर्ति का प्रस्ताव भेजें। खाद्य निरीक्षकों द्वारा दुकानों का निरीक्षण कर ऑनलाइन जानकारी दर्ज नहीं की जा रही है। निर्धारित संख्या में हर माह उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण सुनिश्चित करें। निरीक्षण में किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर दोषियों पर कार्यवाही प्रस्तावित करें। प्रत्येक माह खाद्यान्न का शत-प्रतिशत उठाव तथा वितरण सुनिश्चित करें।

 

 खाद्य सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में आवंटित खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण कराएं। खाद्यान्न वितरण संबंधी शिकायतों का तत्परता से निराकरण करें। हर गरीब और पात्र परिवार को हर हाल में खाद्यान्न मिलना चाहिए। बैठक में कमिश्नर ने सहकारी बैंक के लंबित ऋणों की वसूली, उज्ज्वला-2 योजना से गैस कनेक्शन जारी करने तथा उर्वरक के वितरण की भी समीक्षा की। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, उपायुक्त सहकारिता, प्रभारी जिला खाद्य नियंत्रक तथा प्रभारी संयुक्त आयुक्त सतीश निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.