राहुल गांधी पर दर्ज हो सकती है एफआईआर

Updated on 16-09-2021 11:39 PM

भोपाल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर मध्यप्रदेश में सियासत गर्मा गई है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने उन पर एफआईआर कराने के संकेत दिए हैं, वहीं भाजपा विधायक अपने समर्थकों के साथ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के बयान पर गुरुवार को प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने उन पर पलटवार किया है। मिश्रा ने कहा है कि राहुल गांधी इच्छाधारी हिन्दू हैं, आरएसएस पर की गई टिप्पणी पीड़ादायी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि राहुल गांधी सुविधानुसार टोपी और टीका लगाते हैं, धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं और आने के बाद वैमनस्य फैलाते है। मिश्रा ने कहा कि अब तक मैं मानता था कि बालपन है, लेकिन जब आरएसएस के बारे में राहुल गांधी ने टिप्पणी की तो मन को पीड़ा हुई। ये संघ को क्या समझ पाएंगे, मूल पिंड जब किसी संस्था का या व्यक्ति का विदेशी होता है तब यह स्थिति बनती है। इसलिए मैं कानून विशेषज्ञों से राय लूंगा कि क्या इन पर एफआईआर दर्ज जा सकती है।

भाजपा विधायक समर्थकों के साथ पहुंचे थाने

इधर, गुरुवार को सुबह पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए अरेरा हिल्स थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की लिए आवेदन दिया। विधायक शर्मा का कहना है कि हिन्दुस्तान की जनता हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।

राहुल गांधी भी हिन्दू नहीं

इधर, राहुल गांधी के बयान पर रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि राहुल गांधीजी आप भी हिन्दू नहीं हैं। आपके पूर्वज भी हिन्दू नहीं थे। हमें खुद को हिन्दू कहने पर शर्मिंदगी का अहसास नहीं होता है। जब नेहरूजी प्रधानमंत्री थे, तब देश का विभाजन हुआ। हजारों हिन्दुओं की मौत हुई। आपको तो शुक्रगुजार होना चाहिए कि आरएसएस अस्तित्व में गया।

सोनिया पर भी बोला हमला

शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी हमला बोला। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की मां ईसाई हैं। उनके बहनोई भी ईसाई हैं। लगता नहीं है कि राहुल गांधी में हिन्दू खून हैं। शर्मा ने कहा कि आरएसएस के कारण ही आप देश को नहीं बेच पाए। भाजपा डंटे की चोट पर हिन्दुओं की बात और काम करती है। देश के पीएम मोदी नहीं होते तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता। कश्मी से धारा 370 नहीं हटती। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि आपके पुरुखों ने मठ-मंदिर तुड़वा दिए। आपके शासनकाल में पाकिस्तान के नारे लगवाए जाते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.