बांधवगढ़ में हाथियों की मौत के बाद चेता वन विभाग, हाथी प्रबंधन के गुर समझने कर्नाटक, तमिलनाडु जाएंगे अधिकारी

Updated on 20-11-2024 01:48 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में वन्य-जीव जंगली हाथी के रहवास, प्रबंधन एवं मानव-वन्य-जीव द्वंद्व के उपायों के संबंध में अध्ययन करने के लिए वन अधिकारियों का दल कर्नाटक एवं तमिलनाडु जाएगा। मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक वीएन अम्बाडे ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अम्बाडे ने बताया कि यह अध्ययन दल 30 नवंबर तक अध्ययन करेगा। इस दल द्वारा मानव-हाथी संघर्ष प्रबंधन रणनीतियों, प्रभावी अवरोध, बंदी प्रबंधन, सामुदायिक सहभागिता और एआई के उपयोग विषय पर अध्ययन किया जाएगा।

दो बैच में जाएंगे अधिकारी

वन अधिकारियों के दो बैच इस अध्ययन दौरे पर जाएंगे। इसमें कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य शामिल होंगे। दोनों बैच के लिए एपीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ एल. कृष्णमूर्ति समन्वयक होंगे। प्रथम अध्ययन दल 23 नवंबर तक अध्ययन करेगा। दूसरा दल 25 से 30 नवंबर तक अध्ययन करेगा।

पहले बैच में ये शामिल

पहले बैच के अध्ययन दल में टीम प्रभारी आईएफएस अमित कुमार दुबे एवं फील्ड डायरेक्टर संजय टाइगर रिजर्व के नेतृत्व में उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, डीएफओ शहडोल उत्तर, उमरिया, मंडला पश्चिम और सीधी वन संभाग के साथ एक-एक रेंज अधिकारी कान्हा, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, शहडोल उत्तर, उमरिया, मंडला पश्चिम और सीधी वन संभाग, पशु चिकित्सक संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारी शामिल रहेंगे।

दूसरे बैच में ये जाएंगे

वहीं 25 से 30 नवम्बर तक अध्ययन के लिए जाने वाले दूसरे बैच में टीम प्रभारी डॉ. अनुपम सहाय आईएफएस एवं फील्ड डायरेक्टर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नेतृत्व में डिप्टी डायरेक्टर संजय टाइगर रिजर्व, कान्हा टाइगर रिजर्व बफर, डीएफओ शहडोल दक्षिण, मंडला पूर्व, कटनी, अनूपपुर वन संभाग, एडीजी संजय टाइगर रिजर्व, एसडीओ शहडोल दक्षिण, मण्डला पूर्व, कटनी, अनूपपुर वन संभाग, एक-एक रेंज अधिकारी संजय टाइगर रिजर्व, शहडोल दक्षिण, मंडला पूर्व, कटनी, अनूपपुर वन संभाग और पशु चिकित्सक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व शामिल रहेंगे।
अम्बाडे ने क्षेत्रीय संचालक, संजय टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कान्हा टाइगर रिजर्व और वन मंडल अधिकारी उत्तर शहडोल, उमरिया, पश्चिम मंडला, पूर्व मंडला, सीधी, दक्षिण शहडोल, कटनी और अनूपपुर वन मंडल को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

एक्शन मोड में वन विभाग

गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के बाद वन विभाग फिलहाल एक्शन मोड में है। इसी सिलसिले में वन विभाग ने वन्य प्राणी क्षेत्रों में गश्त तेज करने और अवैध शिकार करने वालों पर कार्रवाई के लिए 'ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप' चलाने का भी फैसला किया है। यह अभियान आगामी 1 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी, 2025 तक चलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.