कैसे सुधरेगी इंदौर की हवा, 64 हजार वाहनों पर एक पीयूसी सेंटर

Updated on 20-11-2024 01:56 PM

इंदौर । इंदौर शहर की हवा में बढ़ रहे प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों को पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है ताकि वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके।

इंदौर में परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 32 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इन वाहनों के पीयूसी सर्टिफिकेट के लिए शहर में महज 53 सेंटर संचालित हो रहे हैं। एक सेंटर पर 64 हजार वाहनों का दबाव है, लेकिन सेंटरों की संख्या नहीं बढ़ रही है।

कहीं दिल्ली जैसे हाल इंदौर में न हो जाएं

यही हाल प्रदेश के अन्य महानगरों के हैं। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच इसलिए भी जरूरी है क्योंकि दिल्ली में प्रदूषण के कारण एक्यूआई 450 से पार जा चुका है, कहीं दिल्ली जैसी हालत इंदौर में न हो जाए इसलिए सजगता जरूरी है। स्वच्छ शहर की हवा में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।

प्रदूषण बढ़ने का सबसे ज्यादा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इससे फेफड़ों और दिल से संबंधित रोग होते हैं। इसके साथ ही इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक है।

इंदौर में 53 पीयूसी सेंटर

इंदौर में प्रदेश के सर्वाधिक 32 लाख 12 हजार 171 वाहन पंजीकृत हैं, इसके बावजूद वाहनों का प्रदूषण जांचने वाले सेंटरों की संख्या कम है। कुछ माह पहले इंदौर में 110 पीयूसी सेंटर संचालित हो रहे थे, लेकिन परिवहन पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य करने के बाद अब 53 सेंटर ही संचालित हो रहे हैं। ऑनलाइन की अनिवार्यता के कारण कई सेंटर बंद हो गए।

अधिकांश पेट्रोल पंप पर बंद हुए सेंटर

इंदौर में 200 के करीब पेट्रोल पंप संचालित होते हैं, लेकिन अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पीयूसी सेंटर बंद हो चुके हैं। नियम के अनुसार सभी पंपों पर पीयूसी सेंटर खोलना अनिवार्य है। आमतौर पर पीयूसी कराने में वाहन चालक भी लापरवाही बरत रहे हैं।

इसकी बड़ी वजह प्रदेश में वाहनों की जांच में पीयूसी सर्टिफिकेट की जांच नहीं होना प्रमुख है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस जांच के दौरान अन्य दस्तावेजों की जांच करती है, लेकिन पीयूसी नहीं मांगती।

ग्वालियर में सिर्फ एक पीयूसी सेंटर

मध्य प्रदेश के चारों महानगरों के हाल बेहाल हैं। ग्वालियर में तो महज एक पीयूसी सेंटर संचालित हो रहा है, जबकि वाहनों की संख्या 12 लाख से अधिक है। जबलपुर में वाहनों की संख्या 8.30 लाख है। बावजूद 57 पीयूसी सेंटर हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 लाख वाहनों की जांच के लिए 52 पीयूसी सेंटर हैं। इंदौर में 32 लाख से अधिक वाहन हैं और 53 सेंटर संचालित हो रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.