मेदांता हॉस्पिटल इंदौर और जिला अभिभाषक संघ द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और हेल्थ टॉक

Updated on 07-02-2025 06:25 PM

इंदौर: हर व्यक्ति को अपनी सेहत के बारे में सही निर्णय लेने की जरुरत होती है, जिसके लिए विशेषज्ञों की सलाह उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रेरित करती है। जिसका ध्यान रखते हुए मेदांता हॉस्पिटल इंदौर और जिला अभिभावक संघ द्वारा हाल ही में जिला कोर्ट, मंदसौर में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया जहाँ लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया और विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में मार्गदर्शन देना था। इस शिविर में लोगों को ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और बीएमडी जैसी स्वास्थ्य जांचें नि:शुल्क प्रदान की गई। इस आयोजन में 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिन्होंने स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और सेवाओं का लाभ उठाया।

मेदांता हॉस्पिटल इंदौर और जिला अभिभावक संघ द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत प्रधान जिला न्यायाधीश कपिल मेहता, जिला न्यायाधीश विशाल शर्मा, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह पंवार और मेदांता के सुपर स्पेशलिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेन्द्र पोरवाल एमडी, डीएम, एमएनएएमएस हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. अविनाश मंडलोई डीएनबी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कुशल कालवीट एमडी, डीएम, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ, डॉ. लीना राजानी एमबीबीएस, डीएनबी, डीएम द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह पवार ने बताया कि“इस स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया और हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अभिभाषकों ने विशेषज्ञों से सीधे सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया। हम भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते रहेंगे। इस विशेष पहल के लिए हम मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का धन्यवाद करते हैं।”

मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, श्री आनंद गौर ने कहा कि, “स्वास्थ्य हर व्यक्ति के लिए अनमोल संपत्ति है, और इसे बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से हमने इस हेल्थ टॉक और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जा सके। हमें खुशी है कि इस पहल में वकीलों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इसे सफल बनाया।”

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश विशाल जी शर्मा, आसिफ अब्दुल्लाह, विवेक बुखारिया, डॉक्टर प्रीति श्रीवास्तव, श्रीमती शिल्पा तिवारी, रोहिणी तिवारी, प्रवीण सिंह सोंधिया, श्री राज त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय भावसार, सचिव प्रवीण जैन, सह सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला विधिक अधिकारी प्रवीण जी पुनिया, अवधेश जी दिक्षित, चौहान जी, मुकेश आचार्य, मेदांता अस्पताल के प्रबंधक आनंद गौर, और उनकी टीम भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.