ओडिशा की गैंग ने जबलपुर की सराफा दुकान में की चोरी ... किराए के घर में रखे 27 लाख के आभूषण, एक गिरफ्तार; तीन आरोपित फरार

Updated on 15-11-2024 12:00 PM

 जबलपुर । भेड़ाघाट चौराहे के पास पायल ज्वेलर्स के काउंटर से दिन दहाड़े आभूषण से भरा थैला चुराने के आरोपित ओडिशा के निकले। आरोपितों ने मंडला जिले में किराए पर घर लिया। वहां से जबलपुर आकर रैकी की। उसके बाद 27 सितंबर को सराफा व्यापारी मनोज सोनी की दुकान चोरी की।


कुछ आभूषण को जंगल में गड्ढा खोदकर छिपा दिए


वारदात के बाद आरोपितों ने कुछ आभूषणों को किराए पर लिए घर में और कुछ आभूषण को जंगल में गड्ढा खोदकर छिपा दिए। कुछ आभूषण अपने साथ ओडिशा ले गए।


आरोपित सुरेश दास ओडिशा के गंजाम जिले के आस्का थाना क्षेत्र के ग्राम पाकलापल्ली का निवासी है


पुलिस ने इस गैंग के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित सुरेश दास, ओडिशा के गंजाम जिले के आस्का थाना क्षेत्र के ग्राम पाकलापल्ली का निवासी है।


सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध

  • बरगी सीएसपी बोले- इस दौरान आरोपितों के चेहरे के फुटेज मिल गए हैं।
  • सीसीसीटीवी खंगालते हुए लगभग 150 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की।
  • पुलिस छत्तीसगढ़ के कवर्धा पहुंच गई। तब जाकर पुलिस के हाथ सुराग लगा।
  • दल में भेड़ाघाट थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया, एसआइ संदीप पटेल सम्मलित थे।
  • अलग-अलग मोटरसाइकिल से मंडला की ओर जाते दिखे

    बरगी सीएसपी सुनील नेमा ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। संदिग्धों के जैसे हुलिए वाले चार युवक दो अलग-अलग मोटरसाइकिल से मंडला की ओर जाते दिखे। इन तक पहुंचने के लिए लगभग सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

    छग में पता चला ऐसी घटना ओडिशा गैंग करती है

    कवर्धा में संदिग्धों के संबंध में पूछताछ के बाद ओडिशा पुलिस से सहायता मांगी गई। संदिग्धों के ओडिशा के आस्का थाना क्षेत्र के होने का पता चला।

  • आरोपित सुरेश पकड़ में आया, अन्य तीन भाग गए

    जबलपुर पुलिस ने आरोपितों के घर पहुंची, लेकिन उन्हें भनक लग गई थी। एक आरोपित सुरेश पकड़ में आया। अन्य तीन भाग गए।

  • कुछ आभूषण साथ ले गए, बाकी का बंटवारा होना था

    आरोपित शातिर है। पुलिस को बचकर वारदात करने और चकमा देने के लिए मंडला जिले के एक गांव में किराए पर घर लिया। वारदात के बाद चारों आरोपित किराए के घर पर पहुंचे। चुराए गए थैले से कुछ आभूषण निकालें, जिसे वह अपने साथ ओडिशा ले गए।

    जांच ठंडी पड़ जाएगी तो वापस आकर जमीन से आभूषण उखाड़ेंगे

    शेष आभूषण से भरा थैला किराए के मकान में गड्डा करके छिपा दिया। फिर ओडिशा चले गए। आरोपियों ने तय कि कुछ समय बाद जब जांच ठंडी पड़ जाएगी तो वापस आकर जमीन से आभूषण उखाड़ेंगे और उसे बेचकर रुपयों का आपस में बंटवारा कर लेंगे। उसके पहले एक आरोपित पकड़ा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.