कन्नड़ एक्ट्रेस के फ्लैट से 2 करोड़ का सोना जब्त:2.7 करोड़ कैश बरामद

Updated on 06-03-2025 02:17 PM

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर गोल्ड स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को रान्या के लावेल रोड स्थित आलीशान अपार्टमेंट की तलाशी ली। यहां से 2.1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए।

रान्या कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के DGP रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। 3 मार्च की रात दुबई से बेंगलुरु लौटने के दौरान डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने उसे कैंपागौड़ा एयरपोर्ट पर 14.2 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया था। रान्या ने इसे अपने बेल्ट में छिपाकर लाई थी।

DGP रामचंद्र राव ने कहा कि उनका रान्या से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा, 'मेरे करियर पर कोई काला धब्बा नहीं है। किसी भी अन्य पिता की तरह जब मीडिया के जरिए यह बात मुझे पता चली तो मैं हैरान हो गया। मुझे इनमें से किसी भी बात की जानकारी नहीं थी। मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहता। रान्या अब हमारे साथ नहीं रह रही हैं। वे अपने पति के साथ अलग रह रही हैं।'

14 दिन की न्यायिक हिरासत में रान्या

गिरफ्तारी के बाद रान्या राव को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। रान्या कन्नड़ फिल्म माणिक्य और पाटकी में काम कर चुकी हैं। रान्या ने अपनी बॉडी, जांघों और कमर पर टेप लगाकर सोना छिपाया था। कपड़ों में सोना छिपाने के लिए उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का इस्तेमाल किया।

सूत्रों का दावा है कि रान्या को हर एक किलो सोना लाने पर 1 लाख रुपए मिलते हैं। इस तरह हर ट्रिप में उनकी 12 से 13 लाख रुपए की कमाई हुई। DRI अधिकारियों के मुताबिक, रान्या राव दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटी थीं। सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही उनकी एक्टिविटी पर नजर रख रही थीं, क्योंकि वे पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई जा चुकी थीं।

रान्या अपने कपड़ों में सोना छिपाए हुई थीं। जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपए है। इसके अलावा पुलिस ने उनके घर पर भी रेड की। वहां से 2 करोड़ कीमत का सोना और 2 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ।

DRI की दिल्ली टीम को पहले से ही रान्या के सोने की तस्करी में शामिल होने की जानकारी थी। इसलिए 3 मार्च को उनकी फ्लाइट के लैंड करने से दो घंटे पहले ही अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।

पुलिस के जरिए कस्टम से बचने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक रान्या ने एयरपोर्ट पर उतरते ही खुद को कर्नाटक के DGP की बेटी बताया। साथ ही लोकल पुलिस से कॉन्टैक्ट कर एयरपोर्ट से निकालने की कोशिश की, लेकिन DRI की टीम उन्हें पूछताछ के लिए बेंगलुरु के DRI हेडक्वार्टर में ले गई। जांच में पता चला कि रान्या सोने को अपने कपड़ों में छिपाए हुई थीं। 3 मार्च की शाम 7 बजे उन्हें हिरासत में लिया गया।

बिजनेस के नाम पर कर रही थीं तस्करी 

जांच के दौरान रान्या ने दावा किया कि वे बिजनेस के सिलसिले में दुबई गई थीं। हालांकि, DRI अधिकारियों को शक है कि वे तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह पहली बार हुआ या वे पहले भी सोने की तस्करी में शामिल रही हैं।

बीजेपी MLA बोले- यह सत्ता का दुरुपयोग है 

इस मामले में कांग्रेस विधायक एएस पोन्नना ने कहा इस तरह के मामले में DGP की बेटी का फंसना एक्सीडेंटल है। वह एक आरोपी है और तस्करी की गतिविधियों में लिप्त हैं। कानून अपना काम करेगा। चाहे वह DGP की बेटी हो, आम आदमी की बेटी हो, मुख्यमंत्री की बेटी या प्रधानमंत्री की बेटी हो। कानून के लिए सब सामान हैं।

वहीं, भाजपा विधायक डॉ. भरत शेट्टी वाई ने कहा कि अगर यह सच है और इसमें लोकल पुलिस भी शामिल है तो यह सत्ता का दुरुपयोग है। सरकार को इस पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 March 2025
जयपुर: प्रतिष्ठित आईफा अवॉर्ड्स की मेजबानी के लिए जयपुर पूरी तरह तैयार है और इसी के मद्देनजर एयरटेल ने पूरे शहर में बेहतरीन कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए अपने नेटवर्क…
 07 March 2025
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रामनगरी अयोध्या में 2 बीघा (करीब 5,069 वर्ग मीटर) जमीन खरीदी है। इसकी कीमत 86 लाख रुपए से अधिक है। मुंबई बेस्ड डेवलपर 'द हाउस ऑफ…
 07 March 2025
एलोपैथी दवा भ्रामक विज्ञापन मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस अभय ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने कहा- हमें बताया गया है कि राज्य…
 07 March 2025
कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुए हंगामा मामले में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु, उनके ड्राइवर और TMC नेता ओम प्रकाश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।…
 07 March 2025
बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को विपक्ष की महिला MLC पर CM नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा- 'इनके पति डूब गए तो…
 07 March 2025
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे। वे 7 और 8 मार्च को यहां रहेंगे। स्थानीय नेताओं ने एयरपोर्ट पर…
 07 March 2025
बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14.2 किलो सोने के साथ पकड़ी गई कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यु इंटेलिजेंसी (DRI) ने गुरुवार को…
 07 March 2025
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की धीमी गति और 21-23 मार्च तक बेंगलुरु…
 07 March 2025
दिल्ली में एक बार फिर सड़कों के नाम बदलने को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है। ‌BJP सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सरकारी आवास के…
Advt.