बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को विपक्ष की महिला MLC पर CM नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा- 'इनके पति डूब गए तो इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया।'
दरअसल, विधान परिषद में RJD MLC उर्मिला ठाकुर स्कूल से जुड़े सवाल उठा रही थीं। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया और उन्होंने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए ये बातें कह दीं।
RJD MLC महिला हिंसा और महिला शिक्षा पर सदन में प्रदर्शन कर रहे थे। RJD की महिला MLC ने महिला शिक्षा पर सवाल उठाए, इसी दौरान CM ने लालू यादव पर हमला बोला।
नालंदा में महिला की हत्या और तलवे में कील ठोंकने का मामला गुरुवार से ही विधानमंडल में उठ रहा है। आज भी इसी मुद्दे पर हंगामा हुआ।
RJD ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया
विपक्ष के प्रदर्शन से नाराज मुख्यमंत्री अपनी सीट पर खड़े गए। उन्होंने कहा- 'RJD ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है। RJD की सरकार ने शिक्षा के लिए क्या किया, महिलाओं के लिए पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया। पहले महिलाएं कहां पढ़ती थीं। प्राथमिक शिक्षा में कुछ पढ़ती थीं उसके बाद महिला नहीं पढ़ती थी। जो किया मैंने किया।'
इसके बाद CM ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सिंह से कहा कि इन लोगों को सही से जवाब दीजिए।
CM ने कुछ गलत नहीं बोला पूरे वाकये पर RJD MLC सुनील कुमार सिंह ने विधान परिषद सभापति से आग्रह किया कि नीतीश कुमार के बयान को कार्यवाही के हिस्से से बाहर किया जाए।
इस पर सभापति ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ भी गलत नहीं कहा है, इसलिए यह प्रोसिडिंग का हिस्सा रहेगी। सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
ऐसी भाषा CM को शोभा नहीं देती है
आरजेडी MLC उर्मिला ठाकुर ने बताया कि- 'मैंने हाई स्कूल को लेकर सवाल किया था। इस पर कोई असंतुष्ट जवाब नहीं मिला। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जवाब दे रहे थे। इस बीच CM भड़क गए। बोलने लगे कि पहले कुछ था। कोई पढ़ी लिखी थी ये लोग। मैंने इस पर कहा कि उस समय की ही मैं LLB हूं। आप जो इस तरह की बोल रहे हैं। फिर हाथ-हाथ बढ़ाकर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को बोलने लगे कि ये जो हैं। इसका पति, इसका हस्बैंड।
काश मुख्यमंत्री आप बोले होते आपके पति या इनके हस्बैंड। बहुत अच्छा होता। आपने जिस तरह से उनको अपमानित करने का काम किया। ये आपको शोभा नहीं देता है।
इधर, माले MLC शशि यादव ने कहा कि- 'सदन में हमलोग अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान सीएम भड़क गए। उन्होंने कहा कि तुम लोगों को कुछ दिखाई नहीं देता है। हमने इतना काम किया है। नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को कहते हैं कि इसके पति।'