कोविड काल में शासकीय अमले ने जान जोखिम में डाल कर की मानवता की सेवा : प्रभारी मंत्री सिंह

Updated on 19-09-2021 05:05 PM

होशंगाबाद। खनिज साधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान हमने कई अपनों को खोया है। इस विपदा में प्रशासन स्वास्थ, नगरपालिका, पुलिस आदि समस्त शासकीय अमले द्वारा दिन-रात संघर्ष कर अपनी जान को जोखिम में डालकर मानवता की सेवा की है , कोरोना वारियर्स की इस सेवाभावना को प्रणाम है। प्रभारी मंत्री श्री सिंह शनिवार को होशंगाबाद तहसील सोहागपुर में आयोजित नगर परिषद सोहागपुर के देनवा विकास भवन के लोकार्पण और कोरोना वॉरियर्स के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

प्रभारी मंत्री सिंह ने कार्यक्रम में 45 लाख की लागत से बने नगर परिषद सोहागपुर के नवनिर्मित देनवा विकास भवन कार्यालय का लोकार्पण किया और  सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत सोहागपुर, बाबई एवं केसला के 34 ग्रामों की 9.35 करोड़ की लागत की नवीन रेट्रोफिटिंग नल जल योजना का भूमि पूजन किया। इस अवसर सांसद उदयप्रताप सिंह, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, विधायक पिपरिया ठाकुरदास नागवंशीदर्शन सिंह चौधरीमाधवदास अग्रवालहरि शंकर जायसवालराकेश जादोनमुदगल , संतोष मालवीयमंजू अहिरवारकलेक्टर  नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक  गुरुकरण सिंह, एसडीएम भारती मेरावी, एसडीओपी  शिवेन्दु जोशी, तहसीलदार  पुष्पेंद्र निगम एवं अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.