महिला नव आरक्षकों के शौर्य और कठिन अभ्यास को देखकर भावुक हुए राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 24-10-2021 06:18 PM

भोपाल पुलिस प्रशिक्षण में मानवीय मूल्यों का बीजारोपण होना चाहिए। प्रशिक्षण के उपरांत पुलिस कर्मियों पर समाज की सुरक्षा के साथ मानवीय मूल्यों की स्थापना का संकल्प भी होना चाहिए। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में कार्यक्रम में यह बात कही। राज्यपाल श्री पटेल यहाँ महिला नव-आरक्षकों की कठोर साधना और अभ्यास को देखकर भावुक भी हो उठे। उन्होंने कहा कि इन आरक्षकों के चमकते चेहरे और तेज देखकर उन्हें प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। साथ ही, आज ख़ुशी और गर्व के भावों के साथ अश्रु भी बह रहे हैं। उन्होंने नव-आरक्षकों के साहसपूर्ण और हैरतअंगेज करतबों को भी देखा।


राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण महाविद्यालय में बहुत बेहतर ढंग से पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुझे मध्यप्रदेश पुलिस का उज्जवल भविष्य भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा में पुलिस का महती दायित्व है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पुलिसकर्मी इस दायित्व का पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्य भावना से पालन करते रहेंगे। कार्यक्रम में महिला आरक्षकों ने साहस और शौर्य से परिपूर्ण हैरत अंगेज प्रदर्शन भी किए।

उन्होंने सुरक्षा के लिए विभिन्न तरह का मोर्चा बनाकर दिखाया और विभिन्न तरह के हथियारों के संचालन संबंधी कौशल का प्रदर्शन भी किया। महिला आरक्षकों द्वारा बिना हथियारों की लड़ाई और सुरक्षा संबंधी दाँव-पेच का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शक उस समय हतप्रभ रह गए जब आग के गोलों के बीच में से छलांग लगायी गई। यही नहीं मार्शल आर्ट द्वारा पत्थर तोड़ने का करतब भी प्रदर्शित किया गया। अत्यंत फुर्ती के साथ एक मंज़िल की ऊँचाई में दौड़ते हुए चढ़ जाने का दृश्य भी रोमांचकारी था।


कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, डीआईजी मनीष कपूरिया एवं चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.