
भोपाल : दिल्ली स्थित एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल, भोपाल के लोगों को बेहतर हृदय उपचार देने के लिए अक्षय हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ अपनी साझेदारी को जारी रखे हुए है। इस पहल के तहत, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. युगल किशोर मिश्रा, चेयरमैन - मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियेक साईंसेज़, एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल हर माह के दूसरे रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच अक्षय हॉस्पिटल, भोपाल में हृदय रोगियों का इलाज करते हैं। भारत में दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और एरिदमिया के मामले युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण हैं गतिहीन जीवनशैली, खराब खान-पान, व्यायाम की कमी और बढ़ता तनाव। इस बढ़ती हुई स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए इसकी समय पर पहचान होना और कार्डियेक केयर में अत्याधुनिक विधि से इलाज करना जरूरी होता है।
डॉ. युगल किशोर मिश्रा, चेयरमैन, मणिपाल हॉस्पिटल द्वारका, नई दिल्ली ने कहा, “जीवनशैली, पारिवारिक इतिहास और अनुवांशिक प्रवृत्ति के कारण हृदय रोग धीरे-धीरे बढ़ते हैं। जागरुकता की कमी के चलते इनके निदान में देर हो जाती है, जिससे अचानक स्थिति बिगड़ती है। हृदय रोग के इलाज में काफी प्रगति हुई है। रोबोटिक सर्जरी, मिनिमली इन्वेज़िव हार्ट प्रक्रियाओं, और ट्रांसकैथेटर आयोर्टिक वॉल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से मरीजों को छोटा सा चीरा लगाकर, कम दर्द के साथ ज्यादा तेजी से ठीक किया जा सकता है। इससे मरीजों का जीवन स्तर काफी बेहतर हो जाता है”।
भोपाल में नियमित ओपीडी के साथ एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल का उद्देश्य भोपाल और आसपास के नागरिकों को बेहतर इलाज प्रदान करना और नियमित स्वास्थ्य जाँच की जागरुकता बढ़ाना है। मणिपाल हॉस्पिटल भारत के सबसे बड़े मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य संस्थानों में से एक है, जहाँ एक ही छत के नीचे रोबोटिक और मिनिमली इन्वेज़िव प्रक्रियाओं के साथ विस्तृत हैल्थकेयर, डायग्नोस्टिक्स और इलाज की सुविधाएं मिलती हैं।