हमीदिया में बच्चों की मौत पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Updated on 16-12-2021 08:22 PM

भोपाल। बीते रोज शहर के कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल हमीदिया में आग से बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने जवाब-तलबकिया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा गया है कि हादसे के लिए जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव और डायरेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगलपीठ ने यह जवाब तलबकिया है। जनहित याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2014 में सतना के सरकारी अस्पताल के बच्चा वार्ड में आग लगी थी।

आग से बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस संबंध में उन्होंने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जांच करने के लिए कहा था। इस पर तथ्य सामने आया कि आग जैसी घटनाएं रोकने के लिए अस्पताल में कोई व्यवस्थाएं नहीं है। यह मामला अभी भी हाई कोर्ट में लंबित है। इसी बीच भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आग लगने से बच्चों की मौत हो गई है। जनहित याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रभात यादव, जयलक्ष्मी अय्यर और रत्नेश यादव ने पक्ष रखा।

 बता देंकि नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डा. पीजी नाजपांडे की ओर से दायर आवेदन में कहा गया है कि यह मामला संवेदनशील और सार्वजनिक हित का है, इसलिए दोषियों के खिलाफ एफआइआर की कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य मामले में विशेष न्यायाधीश ज्योति मिश्रा की अदालत ने नाबालिग छेड़छाड़ से छेड़छाड़ के आरोपितों जबलपुर निवासी हरि प्रीतवानी गौरव गुप्ता को तीन-तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक मनीषा दुबे ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि 26 अगस्त, 2015 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें अवगत कराया गया था कि पीडि़ता जबलपुर में अपने मामा-मामी के साथ रह रही थी।

किसी मामले में मामा जेल चल गए। इस दौरान आरोपितों का घर आना-जाना शुरू हो गया।वे घर पर शराब पीते थे। पीडिता को शराब का जाम तैयार करने मजबूर करते थे। एक रोज जब वह घर पर अकेली थी, तो गोद में बैठाकर अश्लील हरकतें करने लगे।एक दिन पिस्टल तान कर अनुचित हरकत करने लगे। साथ ही यह बात किसी से बताने चेतावनी दी।जब मामी को जानकारी मिली, तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अदालत ने छह गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद दोष सिद्ध पाकर सजा सुना दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.