तहरीक-ए-लब्बैक के सामने इमरान खान सरकार ने घुटने टेके

Updated on 03-11-2021 09:13 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन तहरीक--लब्बैक के सामने इमरान खान सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। पाकिस्तान ने टीएलपी के 2000 कार्यकर्ताओं को रिहा करने का फैसला किया है। यही नहीं इमरान सरकार ने टीएलपी को चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। टीएलपी की हिंसा और धरने से घबराई इमरान खान सरकार ने पहले कार्रवाई की गीदड़भभकी दी लेकिन बाद में शर्मनाक समझौता कर लिया।

 दोनों पक्षों के वार्ताकारों का कहना है कि इसके बदले में टीएलपी ने हिंसा की राजनीति को बंद करने और फ्रांस के राजदूत को देश से निकालने की लंबे समय से चली रही अपनी मांग को वापस लेने पर सहमति जताई है। टीएलपी के लोग फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद साहब के कार्टून को बनाए जाने के बाद पाकिस्तान में विरोध शुरू हुआ था। टीएलपी तभी से फ्रांसीसी राजदूत को निकाले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करती रहती है।

इमरान सरकार ने टीएलपी के प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद उस पर रोक लगा दीथी। इमरान खान ने टीएलपी को आतंकी संगठन घोषित करके उसके मुखिया साद रिजवी कोगिरफतार कर लिया था। पाकिस्तान सरकार और टीएलपी दोनों ने कहा था कि समझौता हो गया है लेकिन किसी भी संगठन ने इस डील का विवरण नहीं दिया था। इस डील से जुड़े लोगों ने बताया कि इसकी मुख् बात प्रतिबंध को हटाने पर सहमति है। साथ ही अब टीएलपी को चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति दे गई है।

पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों की जान लेने वाला टीएलपी तो प्रतिबंधित है और ही आतंकी संगठन है। इसके साथ इमरान खान ने यह भी मांग मान ली है कि साद रिजवी, टीएलपी के 2300 लोगों को छोड़े जाने और आतंकी निगरानी सूची में से नाम निकाले जाने का उनकी सरकार विरोध नहीं करेगी। वहीं पंजाब के कानून मंत्री राजा बशरत ने कहा है कि एक हजार टीएलपी सदस्यों को रिहा कर दिया गया है। इससे पहले टीएलपी के लोगों ने भारी हिंसा करते हुए सात पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी और सैकड़ों को घायल कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.