सायबर अपराधीयों की बढती गतिविधियां डाक्टर हुए ठगी का शिकार

Updated on 16-09-2021 11:39 PM
बुरहानपुर । सायबर अपराधीयों की बढती गतिविधयां शहर के नामचीन डाक्टर पी.जी. कविश्वर हुए ठगी का शिकार, शहर के जाने माने नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डाक्टर कविश्वर उस समय ठगी का शिकार हुए जब उन्हें बुधवार को एसबीआई बैंक का हवाला देकर फोन आया जिस में उनके मोबाईल पर ओटीपी आने की सूचना देकर ओटीपी नंबर पूछा गया इतनी विश्वनीयता के साथ बैंक का हवाला देकर बात करने वाले ठग ने एसबीआई के बैंक खातो की जानकारी लेकर एक से अधिक खातो से आसानी के साथ लगभग 6 लाख रूपये का अहरण कर लिया। यह पूरा मामला डॉ कविश्वर की समझ में आया तब तक उनके खातो से 6 लाख से अधिक राशि का अहरण कर लिया। मामला संज्ञान में आते ही डाक्टर के द्वारा लालबाग थाने में इस की शिकायत कर जिला पुलिस अधिक्षक को भी शिकायत की है जिस पर पुलिस अधिक्षक ने तुरंत कार्यवाही करते हुए खातों से अहारण पर बैंड लगवाकर मामले की जांच सायबर सेल को सौंपी है, वहीं जिला पुलिस अधिक्षक ने इस घटना के बाद शहर वासीयों से अपील की है कि वह बैंक के नाम से आने वाले किसी भी काल पर अपने खातों की जानकारी उनके साथ शेयर नही करे तथा ऐसे मामलो की सूचना तुरंत सम्बंधित बैंक और पुलिस को करे। वहीं डाक्टर कविश्वर ने इस घटना के बाद कहा कि ऐेसे मामलो से सावधान रहे उनकी थोडी सी लापरवाही और मामले को समझ नही पाने और जल्द बाजी में अपने बैंक खातो की जानकारी ठग को दी गई उस के द्वारा मेरे खातों से 6 लाख रूपये का अहारण कर लिया गया है उन्होने भी शहर वासीयों से सर्तक और सावधान रहने की बात कही है। जिला पुलिस अधिक्षक के निर्देशों पर जिले का आईटी सेल मामले की छानबीन में जुट गया है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.