भारत के बेटे ने रचा इतिहास – अमेरिका से मिला डायबिटीज़ रिसर्च में सर्वोच्च सम्मान

Updated on 11-06-2025 02:24 PM

इंदौर: भारत के लिए यह गर्व का क्षण है, जब विज्ञान, संवेदना और तकनीक के संगम से निकले एक विचार ने अमेरिका में भारत का नाम रोशन किया है। प्रयास डायबिटीज़ सेंटर के निदेशक और डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. भरत साबू को American Diabetes Association (ADA) द्वारा ‘Early Career Abstract Award 2025’ से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार उन्हें उनके अभिनव शोध कार्य “Mitraa – एक GPT आधारित संवादात्मक AI मॉडल जो डायबिटीज़ रोगियों को आत्म-प्रबंधन और शिक्षा में सहायता करता है” पर प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के साथ डॉ. भरत साबू भारत के पहले चिकित्सक बन गए हैं, जिन्हें इस श्रेणी में यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।

Mitraa – 15 भाषाओं में मरीजों का सच्चा साथी:

‘Mitraa’ कोई आम ऐप नहीं, बल्कि एक ऐसा GPT आधारित संवादात्मक मॉडल है, जो दुनिया की 15 भाषाओं में मरीजों से संवाद कर सकता है। यह रोगियों को उनकी अपनी मातृभाषा में सलाह, शिक्षा और मानसिक समर्थन देता है – जिससे हर वर्ग, हर क्षेत्र, और हर संस्कृति का मरीज खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता है।

यह तकनीक विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है जिन्हें अंग्रेज़ी या तकनीकी भाषा की वजह से स्वास्थ्य जानकारी तक पहुँचने में कठिनाई होती थी। अब भाषा नहीं बनेगी इलाज में बाधा – Mitraa ने यह साबित कर दिया है।

डॉ. भरत साबू का कहना है - “मेरे लिए यह सम्मान एक तकनीकी उपलब्धि से कहीं अधिक है। यह मेरी उस भावना का सम्मान है, जहाँ मैं चाहता हूँ कि कोई भी मरीज खुद को अकेला न महसूस करे। अगर तकनीक को हम मानवता से जोड़ दें, तो वह चमत्कार कर सकती है – और Mitraa उसी का उदाहरण है।”

शिकागो में बजा भारत का डंका:

यह पुरस्कार उन्हें शिकागो, अमेरिका में 20 से 23 जून, 2025 तक आयोजित 85वीं साइंटिफिक सेशंस के दौरान प्रदान किया जाएगा। यह वही मंच है, जहाँ दुनिया भर के चिकित्सक, वैज्ञानिक और नीति निर्माता एकत्र होते हैं और जहां भारत की यह आवाज, तकनीक के माध्यम से विश्व पटल पर गूंजेगी।

एक प्रेरणा युवा चिकित्सकों के लिए:

डॉ. साबू की यह सफलता देश के उन तमाम युवा डॉक्टरों और रिसर्चरों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों में भी वैश्विक सोच रखते हैं। यह पुरस्कार दिखाता है कि भारत में मौजूद प्रतिभा, नवाचार और मानवीय दृष्टिकोण को दुनिया अब गंभीरता से सुन रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.