दुबई एयरशो में भारत के तेजस ने किया शानदार प्रदर्शन, चकित हुए चीन और पाकिस्तान

Updated on 15-11-2021 08:30 PM

दुबई संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित दुबई एयर शो में भारत के लाइट कंबैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस ने अपनी करतबों से सबको हैरान कर दिया। तेजस ने इस एयर शो के उद्घाटन के दिन ही आसमान में कलाबाजियों का शानदार प्रदर्शन किया। दुबई एयर शो में भारतीय वायु सेना की सारंग एयरोबेटिक टीम ने भी प्रदर्शन किया। इस एयर शो को अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आयोजित किया जा रहा है।

 दुबई एयर शो के उद्घाटन समारोह के दौरान इसमें हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने फ्लाई पॉस्ट किया। इसे दुनिया का सबसे बड़ा एयरशो बताया जा रहा है। दुबई एयर शो में 20 देशों के पेवेलियन का निर्माण किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान कम से कम 160 कॉमर्शियल, मिलिट्री और प्राइवेट जहाजों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस शो में बोइंग का 777एक्स और बंबॉर्डियर का ग्लोबल 7500 एयरक्राफ्ट भी शामिल हैं। दुबई एयर शो में भारत के एलसीए तेजस लड़ाकू विमान ने पहली बार हिस्सा लिया है। सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम का भी दुबई में यह पहला एयर शो होगा। जबकि, सारंग टीम ने 2005 में यूएई में अल ऐन ग्रांड प्रिक्स में हिस्सा लिया था।

 यूएई में तेजस विमान की भारत के बाहर चौथी उड़ान थी। इससे पहले यह 2021 में श्रीलंका के एयर शो, 2016 में बहरीन इंटरनेशनल एयर शो और मलेशिया में लैंगकॉवी इंटरनेशनल मैरीटाइम एयरो एक्सपो (एलआईएमए-2019) में हिस्सा ले चुका है।

तेजस के इस प्रदर्शन को देखकर चीन और पाकिस्तान को साफ संदेश भी मिल गया होगा। पाकिस्तानी एक्सपर्ट अक्सर भारत के तेजस को जेएफ-17 से बेहतर होने का दावा करते रहे हैं।

राफेल लड़ाकू विमानों के आने के बाद से, भारतीय एयरफोर्स साफ तौर पर पाकिस्तान एयरफोर्स से बेहतर स्थिति में है। तेजस लड़ाकू विमानों की नई खेप के शामिल होने के बाद भारतीय एयरफोर्स और पाकिस्तान एयरफोर्स के बीच का अंतर और बढ़ जाएगा।

तेजस मार्क1 में अपने पिछले वर्जन के मुकाबले 43 इम्पूव्रमेंट्स हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पाकिस्तान की पूरी फाइटर फ्लीट को धूल चटा सकता है।

यही नहीं, तेजस एमके 1 चीन के अधिकतर लड़ाकू विमानों का भी सामना कर सकता है। तेजस की तुलना अक्सर चीन के जियाओलांग जेट से की जाती रही है। हालांकि तेजस कहीं ज्यादा एडवांस् है, जबकि जियाओलांग थर्ड जेनरेशन का फाइटर एयरक्राफ्ट है।

एचएएल तेजस हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एयरक्राफ्ट रिसर्च एंड डिजाइन सेंटर के सहयोग से एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी की ओर विकसित सिंगल इंजन मल्टीरोल लाइट फाइटर जेट है। इस साल की शुरुआत में एचएएल ने भारतीय वायु सेना को 73 नए तेजस मार्क 1 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट जेट और 10 तेजस मार्क 1 दो-सीट प्रशिक्षण जेट बनाने के लिए 6.58 बिलियन डॉलर की डील साइन की थी।

भारतीय वायु सेना के लिए तेजस लड़ाकू विमान बेहद अहम हैं। चीन और पाकिस्तान की दोहरी चुनौती का सामना करने तेजस बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

तेजस के मुकाबले में पाकिस्तान अपने जेएफ-17 का दम भरता है। जहां तेजस पूरी तरह स्वदेशी जेट हैं, वहीं जेएफ-17 को पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर बनाया है।

तेजस सिर्फ तेज और हल्का है, बल्कि इसमें जेएफ-17 के मुकाबले ताकतवर इंजन भी लगा है। इसकी पेलोड क्षमता भी जेएफ-17 से ज्यादा है। तेजस को नेवी की जरूरत के हिसाब से मॉडिफाई किया जा चुका है जबकि जेएफ-17 के पास ऐसी क्षमता नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.