इंदौर को देश का स्टार्ट-अप केपिटल बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 28-01-2022 05:38 PM

भोपाल   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्टार्ट-अप के लिये प्रदेश में अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जायेगा। स्टार्ट-अप के लिये वित्तीय मदद तथा अन्य सुविधाएँ मुहैया करायी जायेंगी।

इंदौर को देश का स्टार्ट-अप केपिटल बनाया जायेगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे आगे आकर अधिक से अधिक स्टार्ट-अप प्रारंभ करें। राज्य शासन उन्हें पूरी मदद करेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में युवा स्टार्ट-अप उद्यमियों द्वारा आयोजित स्टार्ट-इन-इंदौर कॉन्क्लेव कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। सांसद शंकर लालवानी, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा स्टार्ट-अप उद्यमी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं में कार्य करने की असीम क्षमता है।

 दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है। मनुष्य चाहे तो ब्रम्हाण्ड में भी कमाण्ड कर सकता है। जो वह सोच सकते हैं, वह सब कर भी सकते हैं। करो ऐसा कि दुनिया उसे देखती रह जाये और याद करे। मन में कुछ करने की तलब पैदा की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप की सफलता भी इन्हीं बातों पर निर्भर है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता है। आज आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के चार प्रमुख आयाम हैं, इनमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ और एजुकेशन, गुड गवर्नेस, अर्थव्यवस्था और रोजगार शामिल है। प्रदेश में तेजी से औद्योगिक निवेश बढ़ रहा है।

नए औद्योगिक केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर को कैपिटल ऑफ स्टार्ट-अप बनाया जाएगा। नये उद्योगों के लिये अलग-अलग क्षेत्रों में नवीन इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किये जा रहे हैं। सभी स्टार्ट-अप आगे बढ़े, यह राज्य शासन की मंशा है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा पूरी मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम के माध्यम से आए सुझावों को मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप को मदद करने के लिए वेंचर फंड की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में कारगर योजना बनाई जाएगी। इंदौर को आईटी हब बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उद्यमियों को जमीन, वित्तीय सुविधा आदि मुहैया कराने के लिए कार्य-योजना बनाई जाएगी। स्टार्ट-अप को वित्तीय मदद देने के लिए मॉडल विकसित किया जाएगा। ग्लोबल स्टार्ट-अप इन्वेस्टर्स  समिट का आयोजन भी होगा।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की मंशा है कि इंदौर स्टार्ट-अप का हब बने। उनकी इस मंशा को मूर्तरूप देने का कार्य शुरू हो गया है। इंदौर में 300 स्टार्ट-अप उद्यमियों का फोरम बनाया गया है।

इस फोरम का यह पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही एक और महा-सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि इंदौर में 24 घंटे कार्य करने की संस्कृति एवं वातावरण को विकसित किए जाने की जरूरत है। यहाँ आईटी का एक बड़ा पार्क भी होना चाहिए।

राज्य आपदा प्रबंधन समिति सदस्य डॉ. निशांत खरे ने कहा कि पूर्व में नवाचार करना बहुत कठिन एवं चुनौतीपूर्ण था। शासन द्वारा किए गए प्रयासों से नवाचार एवं नया कार्य करना आसान हो गया है।

 उन्होंने बताया कि आज के सम्मेलन में लगभग 250 स्टार्टअप्स शामिल हुए हैं। यह बड़ी उपलब्धि है। स्टार्ट-अप नीति बनाने के संबंध में सुझाव लिए जा रहे हैं।

 कार्यक्रम में अनेक स्टार्ट-अप उद्यमियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्टार्ट-इन-इंदौर फोरम के ऑर्गनाइजर चेयरमेन रजत जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं इसके उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.