भोपाल एम्स में इंटर्न डॉक्टर काली बांधकर काम पर लौटे

Updated on 03-11-2021 11:56 PM

भोपाल भोपाल एम्स में इंटर्न डॉक्टर प्रबंधन के मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद सात दिन की हड़ताल के बाद आठवें दिन बुधवार को काम पर लौट आएं। डॉक्टरों का कहना है कि प्रबंधन ने मांगों को पूरा करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। तब तक हम हाथों पर काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। इसके बाद भी हमारी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो हम फिर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इंटर्न डॉक्टर कोरोनाकाल में मरीजों की सेवा करने के लिए प्रबंधन की तरफ से किए वादे के अनुसार कोविड इंसेटिव की मांग कर रहे है।

बता दें इंटर्न डॉक्टर ने एम्स प्रबंधन पर 54 दिन का कोविड इंसेटिव नहीं देने का आरोप लगाया है। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने 17 अप्रैल से 9 जून तक कोरोना मरीजों की सेवा की है। प्रबंधन ने प्रत्येक डॉक्टर को 8 घंटे के 1 हजार रुपए कोविड इंसेटिव देने का वादा किया, लेकिन अब अपनी ही बात से प्रबंधन मुकर गया है। 100 इंटर्न डॉक्टर का प्रबंधन पर कोविड इंसेटिव नहीं देने का आरोप है। इससे पहले इंटर्न डॉक्टर की मंगलवार सुबह भूख हड़ताल शुरू हुई और शाम को डॉयरेक्टर ने बिस्किट खिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। इससे पहले रविवार को सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एम्स पहुंचकर इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं। डॉक्टरों ने सांसद को अपनी मांग के संबंध में जानकारी दी। इस पर सांसद ने डॉक्टरों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को लेकर जरूरत पडऩे पर वह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगी। इसके बाद इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी सोमवार को प्रस्तावित भूख हड़ताल को एक दिन के लिए टाल दी थी। बताया जा रहा है कि सांसद के हस्तक्षेप के बाद ही प्रबंधन डॉक्टरों की हड़ताल को खत्म करने के लिए गंभीर हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.