केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ‎किए महाकाल के दर्शन

Updated on 08-01-2022 09:34 PM

भोपाल   शनिवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उज्जैन आए। राज्यपाल ने  यहां महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल श्री खान ने दुनिया को कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए महाकाल से प्रार्थना की। मालूम होकि विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।

इनमें कई वीआइपी भी शामिल हैं। गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप और हवनात्मक अनुष्ठान किया था। इसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते भी महाकाल मंदिर आए थे।

कुलस्ते ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिए अनुष्ठान किया था। शनिवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर के नंदी हाल के बैरिकेड्स के पीछे से दर्शन किए। पुजारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर में प्रवेश का समय सुबह 6 से रात 9 बजेतक किया गया है। वहीं गर्भगृह और नंदीहाल में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। मालूम होकि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गर्भगृह नंदी मंडप में अब 10 जनवरी तक भक्तों का प्रवेश बंद रहेगा। मंदिर समिति ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

इस दौरान नित्य नियम की पूजा-अर्चना व्यवस्था के लिए पुजारी, पुरोहित कर्मचारी ही गर्भगृह में प्रवेश कर सकेंगे। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर मंदिर प्रशासन ने नए साल में 30 दिसंबर से तीन जनवरी तक गर्भगृह नदी मंडप में दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद रखने का निर्णय लिया था लेकिन अब भी देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान महाकाल का दर्शन करने रहे हैं। इसके चलते यह निर्णय बढ़ाया गया है। इस दौरान भक्तों को गणेश मंडप से भगवान महाकाल के दर्शन होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.