भूमाफिया दीन मोहम्मद गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

Updated on 03-02-2022 04:53 PM

 भोपाल लंबे से समय से फरार चल रहे जबलपुर शहर के सफेदपोश भूमाफिया दीन मोहम्मद उर्फ डीएम मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आरोपी के खिलाफ कुल सात प्रकरण दर्ज है, जिनमें पुलिस को इसकी तलाश थी। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए के तहत भी कार्रवाई की गई है। अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि दीन मोहम्मद उर्फ डीएम मंसूरी के खिलाफ दुष्कर्म, कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करना, मारपीट समेत सात प्रकरण दर्ज होकर न्यायालय में विचाराधीन हैं। अधारताल थाना में दर्ज धोखाधड़ी समेत अन्य प्रकरणों में वह फरार था, जिसकी तलाश की जा रही थी।

 पूर्व में उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी, परंतु उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। उसके स्वच्छंद विचरण से मानव जीवन के खतरे को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने एनएसए प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए थे। मंसूरी के खिलाफ एनएसए प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय भेजा गया था। जिस पर सहमत होते हुए जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने एनएसए वारंट जारी कर उसे केंद्रीय जेल में निरुद्ध कराने के निर्देश दिए थे। इधर, धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार होने के कारण उसकी तलाश की जा रही थी। एक अन्य मामले में उधारी चुकाने के विवाद के चलते घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई।

 मदनमहल थाने में शिवमंदिर कंपाउंड तालाब के समीप निवासी मनीष ठाकुर 45 वर्ष की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गई। मदनमहल पुलिस ने बताया कि मनीष ने कुछ समय पहले हिमांशु यादव उर्फ लकी तथा राधेश्याम बंजारा से पारिवारिक जरूरतों के कारण दो लाख रुपये उधार लिए थे। मनीष ने उन्हें दो लाख रुपये वापस कर दिए थे। परंतु लकी राधेश्याम का कहना था कि उन्हें रकम नहीं लौटाई गई। जिसके चलते उनमें विवाद होने लगा था। राधेश्याम ने मनीष ठाकुर के घर में घुसकर लकी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।बुधवार को मुखबिर की सूचना पर डीएम मंसूरी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी उपरांत एनएसए वारंट की तामीली कराते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.