गरबे में उत्साह के लिए मेंटेंन करें ऊर्जा-स्तर का प्रवाह* : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Updated on 19-10-2023 05:54 PM
भोपाल : नवरात्रि के दौरान कई कन्यायें और मातृशक्तियाँ उपवास रखती हैं। इसलिए गरबा खेलते समय कई बार उनका ऊर्जा स्तर बहुत कम हो जाता है। जिससे उन्हें थकान, कमजोरी, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों के दर्द या चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे न केवल त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है बल्कि दैनिक जीवन के कार्यकलाप भी प्रभावित होते हैं। इसलिए नवरात्रि और खासतौर पर गरबा खेलते समय अपने ऊर्जा स्तर का खास खयाल रखें। 
ये बात देश-दुनिया के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विशेष चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि गरबा के दौरान पसीने के जरिये हमारे शरीर का काफी पानी यूज हो जाता है। इसलिए कई बार गरबा खेलने वाले डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इसलिए साधारण पानी, एनर्जी ड्रिंक्स, नारियल पानी अथवा फलों के जूस आदि के जरिए अपने शरीर में पानी की मात्रा मेंटेंन करें। शुगर और बीपी पेशेंट्स को विशेष रूप से सावधानी रखने की जरूरत है। 
डॉ. ए.के. द्विवेदी  के अनुसार : *ये उपाय भी कारगर है : * गरबा खेलने से पहले स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कीजिये। * गरबा खेलने के बाद समय निकालकर थोड़ी देर सेतुबंध आसन और सर्वांगासन (या अर्धसर्वांगासन) तथा शवासन जरूर कीजिए। इससे न केवल दर्द से छुटकारा मिलेगा अपितु थकान भी दूऱ होगी। * हल्दी युक्त गर्म दूध और गुड़ का सेवन करें।  * उपवास करने वालों को पर्याप्त मात्रा में ड्राई फ्रूट्स जरूर लेने चाहिये। इससे एनर्जी लेवल बना रहेगा। * दर्द नियंत्रण से बाहर हो रहा हो तो चिकित्सक की सलाह पर होम्योपैथिक अथवा अन्य दवायें भी ली जा सकती हैं। * वायरल बुखार और कमजोरी से बचाव के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लेकर विटामिन डी एवं सी, बीसी की जाँच भी करानी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर।  इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (ILD), गंभीर COPD, पल्मोनरी फाइब्रोसिस, ब्रोंकिएक्टेसिस और केमिकल पॉइजनिंग जैसे मामलों में लंग ट्रांसप्लांटेशन जीवन रक्षक साबित हो रहा है। समय पर इलाज और सही रेफरल…
 21 April 2026
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा आयोजन की मेजबानी मिलने जा रही है। शहर में चौथी ब्रोंकोपुलमोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का आयोजन 3 से 5 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय…
 21 April 2026
इंदौर। विश्व लिवर दिवस 2026 के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में “लिवर हेल्थ एंड अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने लिवर…
 10 April 2026
इंदौर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, एचसीजी इंदौर ने जागरूकता पहल शुरू की, जो इसके आधिकारिक लॉन्च का भी प्रतीक है। इस पहल का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम हेतु स्क्रीनिंग और शुरुआती पहचान…
 09 April 2026
इंदौर: यूनिक हॉस्पिटल ने आर्थोपेडिक जॉइन्ट रिप्लेसमेन्ट के लिए अत्याधुनिक मिसो (MISSO) रोबॉटिक प्रणाली की शुरुआत की है। इसी वर्ष 1 जनवरी से शुरू हुई यह एआई - आधारित उन्नत…
 06 April 2026
भोपाल : भारत में अनुमानित 4.2 करोड़ महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से प्रभावित हैं, लेकिन इसके लक्षण शुरू होने और सही पहचान होने में औसतन 6 साल से अधिक का समय लग…
 28 March 2026
इंदौर। बच्चों की हिम्मत, जज़्बे और मुस्कान को समर्पित ‘लिटिल चैंपियंस मीट’ का आयोजन केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 20 बच्चों और…
 26 March 2026
इंदौर: शहर में पहली बार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शैल्बी हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट टीम ने ब्रेन डेड डोनर से प्राप्त दोनों किडनियों का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण एक ही दिन…
 21 March 2026
इंदौर: एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर ने महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर की प्रारंभिक पहचान के महत्व और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय “विमेन हेल्थ मेला” का…
Advt.