मैनेजर ने नौकरी छोड महिला के साथ करने लगा शराब की तस्करी

Updated on 03-02-2022 05:00 PM

 भोपाल राजधानी के आसपास के जिलों से  सस्ती शराब लाकर बेचने वाले एक पूर्व मैनेजर को पुलिस दबौचा है। तस्करी करने वाला शख्स पूर्व में एक शराब दुकान पर ही मैनेजर की नौकरी करता था। मैनेजर ने नौकरी छोड़कर खुद लग्जरी कार से शराब की तस्करी शुरू कर दी थी। शराब के इस अवैध कारोबार में शख्स एक महिला और दोस्त को साथ ले लिया था। वे आसपास के जिलों से सस्ते में शराब लाकर महंगे दाम पर बेचते थे। महिला को साथ रखने का कारण सिर्फ इतना था कि पुलिस नाकेबंदी के दौरान भी कार को रोकती नहीं थी। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

उनके पास से करीब 80 लीटर शराब बरामद की और कार को भी जब्त कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक सूचना मिली थी कि बागसेवनिया इलाके से एक लग्जरी कार से शराब तस्करी हो रही है। इस पर क्राइम ब्रांच ने अपनी दो टीमों को मौके पर भेजकर घेराबंदी की। जैसे ही कार दिखी तो उसे रोकने का इशारा किया गया। कार रुकते ही चालक की पहचान जसवंत सिंह उर्फ संतू (45) निवासी चंचल कालोनी सोनागिरी पिपलानी के रूप मे हुई। उसके बगल में गादीपुरा राम मंदिर पिपलानी निवासी 30 वर्षीय पूनम लोधी पीछे की सीट पर ओल्ड अशोका गार्डन निवासी 38 वर्षीय कुलदीप सिंह चौहान बैठे हुए थे।

कार की तलाशी में सात पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 84 बोतल) एक बैग में 96 क्वार्टर मिले। इस पर तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि जसवंत पहले शराब दुकान में मैनेजर था। यह काम छोड़कर शराब की तस्करी करने लगा था। वह अपने साथियों को इसलिए साथ रखता था ताकि पुलिस समझे की मंहगी कार में सवार लोग एक परिवार हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे मंडीदीप से सस्ते में शराब भोपाल लेकर आते थे। इन्हें एक पेटी पर एक हजार रुपये का मुनाफा हो रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.