डीएल नवीनीकरण के लिए आनलाइन जारी होंगे मेडिकल सर्टिफिकेट

Updated on 03-11-2021 11:56 PM

भोपाल परिवहन विभाग अब ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण में एक और बदलाव करने जा रहा है। 40 साल से अधिक उम्र वालों को लाइसेंस नवीनीकरण के लिए भौतिक रूप से मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने की जो व्यवस्था थी, उसे बंद किया जा रहा है। अब आनलाइन ही मेडिकल सर्टिफिकेट जारी होगा। विभाग ने सभी आरटीओ को निर्देश जारी किए हैं कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्मय से डाक्टरों की सूची तैयार करें। उन डाक्टरों को एनआइसी के पोर्टल पर दर्ज करें। डाक्टर उस व्यक्ति का परीक्षण कर पोर्टल पर मेडिकल सर्टिफिकेट अपलोड कर सकें, इसके लिए डाक्टरों को आइडी जारी होगी। संभवत: यह व्यवस्था दिसंबर अंत तक शुरू हो जाएगी।

 परिवहन विभाग की ड्राइविंग लाइसेंस सबसे प्रमुख सेवा है। लाइसेंस के लिए ही आम लोगों को कार्यालय जाना पड़़ता है। इस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। लर्निंग लाइसेंस आनलाइन कर दिया है। अब लर्निंग लाइसेंस के लिए लोगों को कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। लाइसेंस में पता परिवर्तन नवीनीकरण का कार्य भी आनलाइन होना है। अभी तक 40 वर्ष के अधिक उम्र के व्यक्ति के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। इस सर्टिफिकेट को जारी करने से पहले देखा जाता है कि उस व्यक्ति की नजर सही है या नहीं। हाथ या शरीर तो नहीं कांपता है। स्वास्थ्य जांच के बाद डाक्टर इस सर्टिफिकेट को जारी करता है। अब यह व्यवस्था आनलाइन हो जाएगी।

इस व्यवस्था से यह परेशानियां बच जाएंगी

 यदि किसी व्यक्ति को अपना लाइसेंस नवीनीकरण कराना होता है तो उसे डाक्टर से सर्टिफिकेट लाने के बाद कार्यालय जाना होता है। जहां पर फीस जमा होने के बाद फोटो खिंचवाना पड़ता है। कार्यालय में ही करीब उस व्यक्ति के चार घंटे खराब हो जाते हैं। समय के साथ-साथ पैसा भी बर्बाद होता है। पैसे की भी बचत होती है। बिचौलियों का भी सहारा नहीं लेना पड़ेगा, क्योंकि विभाग लाइसेंस नवीनीकरण की व्यवस्था को आनलाइन करने की कवायद में लगा है।

हर साल 10 लाख लर्निंग लाइसेंस बनते हैं

प्रदेश में एक साल में 10 लाख तक लर्निंग लाइसेंस बनते हैं। इतने ही नियमित लाइसेंस बन जाते हैं। लर्निंग लाइसेंस की व्यवस्था आनलाइन होने से लोगों का कार्यालय जाना बंद हो गया है। 90 फीसद से ज्यादा लोग आनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवा रहे हैं।

इनका कहना है

आनलाइन मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने की दिशा में कार्य चल रहा है। इसके लिए आरटीओ को निर्देश जारी कर दिए हैं।

अरविंद सक्सेना, अपर आयुक्त परिवहन विभाग


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.