बांग्लादेश में आतंकियों पर मेहरबान हुई मोहम्मद यूनुस सरकार, अल-कायदा से जुड़े संगठन का प्रमुख रिहा, सभी मामले रद्द किए गए

Updated on 28-08-2024 01:56 PM
ढाका: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से ही कट्टरपंथियों पर लगाम ढीली होने लगी है। इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला जब एक आतंकी को जेल से रिहा कर दिया गया। अंसारुल्लाह बांग्ला टीम जो अल-कायदा से प्रेरित आतंकी संगठन है, जिसे अब अंसार अल इस्लाम के नाम से जाना जाता है उसके प्रमुख मुफ्ती जाशिमुद्दीन रहमानी को सोमवार को रिहा कर दिया गया। गाजीपुर के काशिमपुर की हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल से उसे रिहा कर दिया गया। आतंकी संगठन बांग्लादेश में ब्लॉगर्स और अन्य लोगों की हत्या करता रहा है।
रहमानी खु ब्लॉगर राजीब हैदर हत्याकांड में एक सजायाफ्ता अपराधी है। जशीमुद्दीन रहमानी को सोमवार की सुबह करीब 11:15 बजे जेल से रिहा किया गया। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक काशीमपुर हाई सिक्योरिटी जेल के डिप्टी जेलर रेजाउल करीम ने इसकी पुष्टि की है। 15 फरवरी 2013 की रात राजधानी के पल्लबी के पलाशनगर में राजीब हैदर की उनके घर के सामने हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद राजीब के पिता ने पल्लबी थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था।

आतंकवाद का मामला किया गया था दर्ज

जसीमुद्दीन रहमानी को 12 अगस्त 2013 को बरगुना से गिरफ्तार किया गया था। ढाका की एक अदालत ने हत्या के मामले में उसे पांच साल के जेल की सजा सुनाई। इसके अलावा, उसे कुल चार मामलों का सामना करना पड़ा, जिनमें आतंकवाद विरोधी और सूचना और संचार टेक्नोलॉजी कानूनों के तहत मामले भी शामिल थे। काशिमपुर जेल के डिप्टी जेलर रेजाउल करीम ने कहा कि रहमानी को 6 फरवरी 2008 को उत्तर पश्चिम पुलिस स्टेशन में आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में जमानत दी गई थी। रविवार को उसे जमानत दी गई। उसके खिलाफ अन्य मामले वापस ले लिए गए हैं। जमानत दस्तावेजों की जांच के बाद उसे रिहा किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.