मास्क न पहनने वालों पर नगर निगम की सख्त कार्यवाही

Updated on 09-01-2022 06:09 PM

भोपाल। नगर निगम भोपाल द्वारा कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन करते हुए  मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही निरंतर की जा रही है। निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अपने-अपने जोन क्षेत्र अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मास्क ना पहनने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1196 व्यक्तियों से 01 लाख 16 हजार 375 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की और नागरिकों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने और सोशल डिस्टेसिंग का हर हाल में पालन करने की समझाइश दी। इसके साथ ही निगम अमले ने सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, अमानक स्तर की पॉलीथीन का उपयोग/विक्रय, यूरिनेशन आदि के 205 प्रकरणों में 34 हजार 950 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूली। 

                मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा मास्क पहनने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के आदेश के परिपालन में निगम आयुक्त के.वी.एस. चौधरी के निर्देश पर निगम के सभी जोनों के अंतर्गत मास्क ना लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए निगम अमले ने 1196 व्यक्तियों से 01 लाख 16 हजार 375 रूपये का फाईन किया गया और मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की समझाईश भी दी गई।

                निगम अमले मास्क पहनने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जोन क्रमांक 01 में 81 प्रकरण में 05 हजार 650 रूपये, जोन क्रमांक 02 में 94 प्रकरण में 09 हजार 250 रूपये, जोन क्रमांक 03 में 137 प्रकरण में 13 हजार 700 रूपये, जोन क्रमांक 04 में 50 प्रकरण में 05 हजार 250 रूपये, जोन क्रमांक 05 में 216 प्रकरण में 22 हजार 135 रूपये, जोन क्रमांक 06 में 34 प्रकरण में 03 हजार 750 रूपये, जोन क्रमांक 07 में 33 प्रकरण में 03 हजार 300 रूपये, जोन क्रमांक 08 में 39 प्रकरण में 03 हजार 900 रूपये, ज़ोन क्रमांक 09 में 32 प्रकरण में 03 हजार 400 रूपये, ज़ोन क्रमांक 10 में 24 प्रकरण में 02 हजार 400 रूपये, जोन क्रमांक 11 में 54 प्रकरण में 04 हजार 800 रूपये, जोन क्रमांक 12 में 80 प्रकरण में 06 हजार 440 रूपये, जोन क्रमांक 13 में 19 प्रकरण में 02 हजार रूपये, जोन क्रमांक 14 में 20 प्रकरण में 02 हजार 100 रूपये, जोन क्रमांक 15 में 61 प्रकरण में 06 हजार 100 रूपये, जोन क्रमांक 16 में 56 प्रकरण में 05 हजार 600 रूपये, जोन क्रमांक 17 में 66 प्रकरण में 06 हजार 600 रूपये, जोन क्रमांक 18 में 85 प्रकरण में 08 हजार 500 रूपये तथा जोन क्रमांक 19 में 15 प्रकरण में 01 हजार 500 रूपये वसूल करते हुए कुल 1196 प्रकरण में 01 लाख 16 हजार 375 रुपये की राशि वसूल की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.