रुसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के विरोध में उतरे नडाल और जोकोविच

Updated on 08-05-2022 08:27 PM

स्पेन के राफेल नडाल और सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने 27 जून से शुरू हो रहे विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है। इन दोनो ही टेनिस खिलाड़ियों का कहना है कि यूक्रेन पर रुसी आक्रमण के कारण इन दोनो देशों के खिलाड़ियों को प्रवेश से रोकना सही नहीं है।

नडाल ने कहा, ‘यह रुसी टेनिस साथियों के साथ ज्यादती है। रुस के आक्रमण में खिलाड़ियों का कोई दोष नहीं है।' उन्होंने कहा, ‘मुझे उनके लिए दुख है। विंबलडन ने स्वयं ही अपना फैसला लिया। सरकार ने उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहा था। अब देखना है कि खिलाड़ियों का इस मामले में क्या रुख रहता है। '

वहीं नडाल और जोकोविच के अलावा एटीपी और डब्ल्यूटीए टेनिस टूर ने भी रुसी और बेलारुसी खिलाड़ियों पर रोके के फैसले की निंदा की है। विंबलडन के इस प्रतिबंध के कारण रुस के स्टार खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव, आंद्रे रुबलेव और अनास्तासिया पावलुचेनकोवा इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पायेंगे। ये सभी खिलाड़ी रूस के हैं। इनके अलावा बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका भी विंबलडन में भाग नहीं ले पाएगी। बेलारूस के खिलाड़ियों को इसलिए प्रतिबंधित किया गया है क्योंकि वह रुस के साथ यूक्रेन पर हमले में शामिल है।

जोकोविच ने इन खिलाड़ियों की स्थिति की तुलना जनवरी में उस स्थिति से की जब वह कोविड-19 टीकाकारण नहीं होने के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर कर दिया गया था।

रूस की फुटबॉल टीमों पर प्रतिबंध

युएफा ने रूस की फुटबॉल टीमों पर प्रतिबंध लगा दिया है। युएफा ने रूस की फुटबॉल टीमों को महिला यूरोपीय चैम्पियनशिप , पुरूषों की चैम्पियंस लीग और 2023 महिला विश्व कप क्वालीफाइंग से बाहर कर दिया है। इससे पहले फरवरी में रुसी हमले के विरोध में फीफा और युएफा ने संयुक्त रुस से रूस की राष्ट्रीय और क्लब टीमों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसमें पुरूषों का विश्व कप प्लेऑफ भी शामिल था हालांकि इन फैसलों के खिलाफ रूसी फुटबॉल संघ ने खेल पंचाट में अपील भी की थी पर उसे खारिज कर दिया गया था। प्रतिबंध के बाद अब महिला यूरो 2022 में रूस की जगह पुर्तगाल को शामिल किया गया है।

वहीं रूसी प्रीमियर लीग विजेता जेनित सेंट पीटर्सबर्ग की जगह स्कॉटलैंड की चैम्पियन टीम को जगह मिली है। इस सत्र का चैम्पियंस लीग फाइनल भी अब रूस की जगह अब पेरिस में होगा। रूस को अगले सत्र में यूरोपा लीग और यूरोपा कांफ्रेंस लीग में भी शामिल नहीं किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.