प्रदेश के सागर जिले में बनाया जा रहा नया अभयारण्य

Updated on 16-11-2021 08:48 PM

 भोपाल मध्य प्रदेश में बढ़ती बाघों की संख्या और अन्य वन्यप्राणियों के लिए सुरक्षित रहवास देने के लिए सागर जिले में नया अभयारण्य बनाया जा रहा है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय इसकी सैद्धांतिक सहमति दे चुका है। अब क्षेत्र की जनता से बात करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर जाएंगे। उनकी सहमति के बाद ही सरकार अभयारण्य बनाने के निर्णय को आगे बढ़ाएगी। प्रदेश में महज आठ साल (वर्ष 2010 से 2018) में बाघों की संख्या 308 से बढ़कर 526 हो गई है।

लगभग इसी अनुपात में अन्य वन्यप्राणी भी बढ़े हैं। ऐसे में वन्यप्राणियों को जंगलों में जगह कम पड़ने लगी है। जिसे देखते हुए प्रदेश के सागर और बुरहानपुर जिले में नए अभयारण्य बनाए जा रहे हैं। उत्तर सागर वनमंडल में 25 हजार 864 हेक्टेयर का क्षेत्र चुना गया है। प्रस्तावित अभयारण्य के पांच किमी की परिधि में 88 गांव रहे हैं। इन गांवों के ग्रामीण निस्तार के लिए जंगल पर निर्भर हैं। इसलिए मुख्यमंत्री खुद सागर जाकर इन गांवों के लोगों से बात करेंगे। यदि वे सहमत होंगे, तो अभयारण्य के गठन की कार्यवाही पूरी होगी।

 ऐसा इसलिए किया जा रहा है। क्योंकि कमल नाथ सरकार में छिंदवाड़ा में भी अभयारण्य बनाने का प्रस्ताव आया था, जिसे ग्रामीणों की नाराजगी के बाद हटाया गया था। वहीं एक अन्य जगह अभयारण्य बनाने को लेकर भी ग्रामीण लामबंद हो गए थे।कमल नाथ सरकार में वनमंत्री रहे उमंग सिंघार ने प्रदेश में 11 नए अभयारण्य के गठन का प्रस्ताव तैयार कराया था। इस पर तेजी से काम चल रहा था, तब तक प्रदेश में सत्ता पलट हो गया और नाथ सरकार के अन्य प्रस्तावों की तरह अभयारण्य के गठन का प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में चला गया।

सागर में प्रस्तावित अभयारण्य के लिए वन्यप्राणी मुख्यालय ने 42 अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थी का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें से 41 वनक्षेत्रपाल, वनपाल और वनरक्षक होंगे। इस बारे में  मध्य प्रदेश के मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक आलोक कुमार का कहना हैकि सागर अभयारण्य के लिए सहमति मिल गई है। कुछ अड़चने हैं, जिनके हटते ही काम शुरू हो जाएगा। बुरहानपुर जिले में अभयारण्य के गठन के प्रस्ताव पर सहमति का इंतजार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.